फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   National Dairy Fair begins today, for the first time cloned animals will come in front of people

Karnal News: राष्ट्रीय डेयरी मेले का आगाज आज, पहली बार लोगों के सामने आएंगे क्लोन पशु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 03:47 AM IST
विज्ञापन
National Dairy Fair begins today, for the first time cloned animals will come in front of people
करनाल। राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान ने हाल ही में गाय का पहला क्लोन गंगा तैयार किया, जबकि इससे पहले भैंस के 25 क्लोन तैयार किए गए हैं, जिसमें 16 जीवित हैं। इनमें से कई भैंस क्लोन को राष्ट्रीय डेयरी मेले में पहली बार किसानों के सामने लाया जाएगा। इसके अलावा यहां करीब 200 स्टाल लगाए जा रहे हैं। इसमें भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के 15 संस्थानों द्वारा अपनी खास तकनीक की प्रदर्शन किया जाएगा। इस राष्ट्रीय मेले का उद्घाटन आठ अप्रैल को सुबह 9.30 बजे केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी करेंगे।
विज्ञापन

कोरोना कॉल यानि 2020 के बाद राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (एनडीआरआई) करनाल, स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर शताब्दी समारोह की शृंखला में तीन दिवसीय राष्ट्रीय डेयरी मेला आयोजित कर रहा है। इसका आगाज आठ अप्रैल को संस्थान के प्रदर्शनी मैदान में होगा। निदेशक डॉ.धीर सिंह के दिशा निर्देशन में लगने वाले इस मेले को भव्य बनाने में पूरा संस्थान जुटा हुआ है। आयोजन समिति के सचिव डॉ.गोपाल सांखला ने बताया कि मेला स्थल पर जो मंच बनाया गया है, उसमें एक हजार से अधिक कुर्सियां डाली गई हैं। वहीं बड़े भूभाग में स्टाल लगाए जा रहे हैं, इसमें निजी कंपनियां, बैंक शाखाएं, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, स्वयं सहायता समूह, एफपीओ, प्रगतिशील किसान, स्टार्टअप, अन्य उद्यम संस्थान अपने स्टाल लगाएंगे। साथ ही एनडीआरआई अपनी प्रौद्योगिकियों को प्रदर्शित करेगा, उन्हें किसानों तक पहुंचाने के लिए सरल तरीके से किसानों को उनके बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी, जो किसान मेले में पहुंचेंगे, उनका पंजीकरण पहले ही शुरू हो गया है। वहीं किसान अपने पशु लेकर आने लगे हैं, शाम तक 23 पशु पहुंच चुके थे। ये पंजीकरण रातभर चलेगा, इसलिए पशुओं की प्रतियोगिताएं अब नौ अप्रैल को ही संभव हो पाएंगी। दुग्ध प्रतियोगिता के लिए दूध रिकॉर्ड करने का कार्य शनिवार से शुरू हो जाएगा। इसके स्टाल लगा दिए गए हैं। इसमें सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है। कई नस्लों के पशुओं की पत्थरों की प्रतिमाएं भी प्रदर्शित की गई हैं। मेले में बिजली पानी आदि की पूरी व्यवस्था की गई है। मेले के उद्घाटन पर मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी होंगे। साथ ही विशिष्ट अतिथियों में आईसीएआर के उप महानिदेशक (पशु विज्ञान) डॉ. बीएन त्रिपाठी, उप महानिदेशक (कृषि विस्तार) डॉ. उधम सिंह और जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान शामिल रहेंगे। मेला 10 अप्रैल तक चलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed