{"_id":"673e5f32a26f6e0d8a0463b4","slug":"narwana-branch-canal-will-be-renovated-after-60-years-karnal-news-c-18-knl1008-523638-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: नरवाना ब्रांच कैनाल का 60 साल बाद होगा नवीनीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: नरवाना ब्रांच कैनाल का 60 साल बाद होगा नवीनीकरण
विज्ञापन
राकेश चौहान
करनाल। नरवाना ब्रांच कैनाल (एनबीके) का अब 60 साल बाद नवीनीकरण किया जाएगा। सिंचाई विभाग ने इसके लिए तैयारी शुरु कर दी है। इससे पहले 1964 में इस नहर का निर्माण किया गया था। इस नहर का दो फेज में कार्य किया जाएगा। पहले फेज का कार्य शुरू करने के लिए विभाग ने एस्टीमेट बना लिया है। इसके नवीनीकरण पर करीब 66 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके बाद दूसरे फेज का एस्टीमेट तैयार किया जाएगा।
इस नहर का बुढेडा हेड से 27 किलोमीटर तक नवीनीकरण किया जाएगा। फिलहाल पहले फेज में बुढेडा हेड से 13 किलोमीटर तक और दूसरे फेज में 14 किलोमीटर तक का निर्माण कार्य होगा। नवीनीकरण के तहत नहर के तट को मजबूत किया जाएगा। नहर पर बने हुए पुल को चौड़ा किया जाएगा। इसके साथ ही नहर के किनारों को भी पक्का किया जाएगा। इससे अलग विभाग की ओर से 68 करोड़ से मूनक नहर का नवीनीकरण कराया जाएगा, वहीं 25 करोड़ से मूनक हेड पर बने पांच पुल को दस मीटर तक चौड़ा किया जाएगा। इसके अलावा 68 करोड़ से पिचौलिया हैड से मूनक हेड 8 किलोमीटर लंबी नहर का नवीनीकरण होगा और डब्ल्यूजेसी पर 175 फुट रेलवे पुल बनाया जाएगा। 75 किलोमीटर आवर्धन नहर का 380 करोड़ रुपये की लागत कार्य चल रहा है।
बाक्स
पहले फेज में होंगे चार पुल चौड़े
सिंचाई विभाग की ओर से पहले फेज में चार पुलों को चौड़ा किया जाएगा। जिसमें जांबा, सांभी-ब्राह्मण माजरा, सांभी से डाबरथला पर बना पुल शामिल हैं। यहां पर नये पुलों का निर्माण करवाया जाएगा। इनमें एक पुल स्टील से बनाया जाएगा। नहर की लाइनिंग के साथ साथ ड्रेन की क्रॉसिंग पर भी काम किया जाएगा। नहर के नवीनीकरण के बाद 27016 क्यूसेक पानी का बहाव होगा।
विज्ञापन
बॉक्स
साढ़े सात मीटर चौड़े होंगे नहर के पुल
दूसरे फेज में तरावड़ी रोड, बीडमाजरा-नडाना, काछवा-जटपुरा, डबरी-सेहदपुरा पर नए पुलों के निर्माण के साथ नहर के बचे हिस्से का भी नवीनीकरण होगा। नहर पर बनने वाले पुलों की चौड़ाई भी साढ़े सात मीटर होगी। मौजूदा समय में इन पुलों की चौड़ाई साढ़े तीन मीटर है। इन पुलों पर भारी वाहनों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पुलों की चौड़ाई बढ़ने से वाहन चालकों को क्रॉसिंग में कोई परेशानी नहीं होगी।
वर्जन
नरवाना ब्रांच कैनाल के नवीनीकरण के लिए एस्टीमेट बनाकर हैड ऑफिस भेजा गया है। नहर का दो फेज में कार्य किया जाएगा। पहले फेज में करीब 66 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके बाद दूसरे फेज का एस्टीमेट बनाकर टेंडर लगाया जाएगा। इस नहर पर बने पुलों को भी चौड़ा किया जाएगा।
-रणवीर त्यागी, एक्सईएन, सिंचाई विभाग करनाल।