{"_id":"6ab044446433a4ce2a0177ee","slug":"nagar-kirtan-taken-out-on-the-occasion-of-the-first-parkash-purab-of-guru-granth-sahib-karnal-news-c-18-knl1018-996191-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: गुरु ग्रंथ साहिब के पहले प्रकाश पर्व पर निकला नगर कीर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: गुरु ग्रंथ साहिब के पहले प्रकाश पर्व पर निकला नगर कीर्तन
विज्ञापन
करनाल। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, मॉडल टाउन की ओर से रविवार शाम को नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में संगत शामिल हुई। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पालकी साहिब पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। संगत के लिए जगह-जगह लंगर और पानी की व्यवस्था की गई। नगर कीर्तन के दौरान सिख युवकों ने गतका प्रदर्शन कर अपनी युद्धकला का प्रदर्शन किया।
तलवारों और अन्य पारंपरिक हथियारों के साथ किए गए हैरतअंगेज करतब देखकर लोग रोमांचित हो उठे। हैंड ग्रंथी प्रदीप सिंह ने पालकी साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश करवाया और अरदास के बाद नगर कीर्तन रवाना किया। गुरुद्वारा डेरा कार सेवा के संत बाबा सुखा सिंह ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष माथा टेककर विश्व कल्याण की कामना की। पालकी साहिब की अगुवाई पंज प्यारों ने की। नगर कीर्तन में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी भी शामिल हुए। मॉडल टाउन गुरुद्वारा साहिब से शुरू हुआ नगर कीर्तन छोटी मार्केट, तजेंद्र पाल चौक, रिक्शा चौक, सतियां वाला मंदिर और बड़ी मार्केट से होता हुआ गुरुद्वारा श्री सिंह सभा पहुंचा, जहां नगर कीर्तन का विश्राम हुआ।
इस अवसर पर सेवादार हरप्रीत सिंह नरूला, अमरजीत सिंह सचदेवा, जसप्रीत सिंह, जसबीर सिंह चावला, परमजीत सिंह बेदी, इंद्रपाल सिंह, सुरेंद्र पाल सिंह, गुलाब सिंह, प्रीतपाल सिंह बेदी, गुरमेल सिंह और हरभजन सिंह चावला सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।