फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Muskan's team first in girls' Kho-Kho competition

Karnal News: लड़कियों की खो-खो स्पर्धा में मुस्कान की टीम प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Muskan's team first in girls' Kho-Kho competition
करनाल। नवयुग शिक्षा समिति की ओर से संचालित आर्य स्कूल में वार्षिक खेल उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर नवयुग शिक्षा समिति अध्यक्ष महाबीर मैहला व प्रधानाचार्य विपिन शर्मा ने कहा कि खेल उत्सव में खो खो, बैडमिंटन, लेमन रेस,बोरी रेस, रस्सा कस्सी, गुब्बारा रेस करवाई गई। वहीं लड़कियों की खो-खो प्रतियोगिता में मुस्कान टीम प्रथम और वंशिका की टीम द्वितीय रही।
विज्ञापन


इसके अलावा लेमन रेस में हर्षिता पहले, सेजल दूसरे व तनिषा तीसरे स्थान पर रही। लड़कों के खो खो खेल में सन्नी टीम प्रथम और साहिल टीम द्वितीय रही। शेक रेस में मानव प्रथम, द्वितीय भाविका व तृतीय भावना रही। उच्च ग्रुप में ज्योति, सेजल, सृष्टि क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय रही। तीन टंगी दौड़ में सृष्टि व अन्नु प्रथम, ज्योति व काव्य द्वितीय व हर्षिता व तमन्ना तृतीय रही। वहीं लड़कों में सुमित जैनिश प्रथम, लक्षित पारस द्वितीय व रोहित संजीव तृतीय स्थान पर रहे। रस्सा कस्सी में प्रथम कपिल टीम, दीपांशु टीम व नैनसी टीम प्रथम रही। इन खेलो में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को सम्मानित किया गया। रैफरी की भूमिका में महाबीर मैहला, रश्मि व संध्या रहे। निर्णायक मंडल की भूमिका में संजय, दीपक, रिंपल, तमन्ना, सरिता पूजा रही। इस अवसर पर नवयुग शिक्षा समिति के अध्यक्ष महाबीर मैहला ने विजेता छात्रों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज के समय में मोबाइल ने बच्चों से खेलों से दूर कर दिया है। इसलिए बच्चे शारीरिक व मानसिक रूप से कमजोर होने लगे है। इसका असर शरीर व आंखों पर साफ दिखाई देता है। माता पिता को भी चाहिए कि अपने बच्चों को हर रोज बाहर खेलने के लिए अवश्य प्रेरित करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed