फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Muskan got first place in essay writing

Karnal News: निबंध लेखन में मुस्कान ने पाया पहला स्थान

Sat, 25 Jan 2025 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 25 Jan 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Muskan got first place in essay writing
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को राजकीय महिला महाविद्यालय की महिला प्रकोष्ठ इकाई के तत्वावधान में राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन पोस्टर मेकिंग एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। निबंध लेखन प्रतियोगिता में पंडित चिरंजी लाल राजकीय महाविद्यालय की छात्रा मुस्कान प्रथम, राजकीय महिला महाविद्यालय करनाल की छात्रा मुस्कान द्वितीय एवं राजकीय महाविद्यालय असंध की छात्रा प्रियंका तृतीय स्थान पर रही।
आयोजन का उद्देश्य लड़कियों के सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और उनके अधिकारों की वकालत करना रहा। निबंध लेखन प्रतियोगिता के लिए देशभर से विभिन्न महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्रा दीपिका प्रथम, आरपी इंद्रप्रस्थ मेडिकल कॉलेज घरौंडा की छात्रा महक दूसरे एवं गुरु नानक खालसा कॉलेज, यमुनानगर, संतपुरा की छात्रा मीनाक्षी तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

सभी विजेताओं को नगद पुरस्कार एवं सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया गया। उन्होंने अपने विचार महिलाओं के संवैधानिक अधिकारों एवं महिला शिक्षा -लैंगिक असमानता का उपाय पर प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने महिला सुरक्षा विषय पर अपने विचारों को पोस्टर के माध्यम से भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. एकता अरोड़ा के संयोजन में संपन्न हुआ। प्राचार्य सुभाष शर्मा ने कहा कि इसका उद्देश्य छात्र-छात्राओं की ओर से साहित्य का अध्ययन करना, सूचनाओं को एकत्रित करना, अपने अधिकारों को पहचाना आदि रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed