फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Murder after raping a seven-year-old girl

सात सात की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 02:57 AM IST
विज्ञापन
Murder after raping a seven-year-old girl
पानीपत। ओल्ड इंडस्ट्रियल पुलिस थाना क्षेत्र में एक सात साल की दूसरी कक्षा की बालिका के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई। बालिका दिवाली की रात दुकान पर पटाखे खरीदने जा रही थी। रास्ते में उसका अपहरण कर लिया गया। परिजनों ने रात भी बच्ची की तलाश की लेकिन उसका भेद नहीं लगा। सुबह परिजनों ने पुलिस को बालिका की गुमशुदगी की शिकायत दी। सुबह करीबन साढ़े नौ बजे बालिका का शव कॉलोनी में ही खाली प्लॉट में अर्धनग्न अवस्था में मिला। बच्ची की गला घोंटकर हत्या की गई है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

एसपी शशांक कुमार सावन को भी इसकी सूचना दी गई। वो मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। यहां लोगों से पूछताछ भी की गई। एसपी ने पुलिस की चार टीमों को जल्द आरोपी को पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी है। एसपी ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि आरोपी को कड़ी सजा दिलाएंगे। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला लखीमपुर का रहने वाला है। वो पांच साल से नगर में किराए पर रहता है। उसकी सात वर्षीय बड़ी बेटी लखीमपुर में ही अपनी दादी के पास रहती थी। शनिवार को बेटी को दिवाली के अवसर पर पानीपत नगर में बुलाया गया था। दिवाली पर बच्ची बहुत खुश थी। बच्ची रात लगभग साढ़े आठ बजे घर के बाहर पटाखे चला रही थी। पटाखे खत्म होने पर वो पास ही दुकान पर पटाखे खरीदने चली गई। इसके बाद वो लापता हो गई। जब साढ़े नौ बजे तक वो घर नहीं लौटी तो माता-पिता ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन उसका भेद नहीं लगा। सुबह एक युवती छत पर दातून कर रही थी। उसने प्लॉट में शव को देख इसकी सूचना उसके परिजनों को दी थी। शव अर्धनग्न अवस्था में मिला। बच्ची की हत्या उसकी पैंट से गला घोंटकर की थी।
विज्ञापन

बॉक्स
मामा ने कहा बेटी कल पटाखे ला दूंगा, लेकिन बालिका नहीं मानी
बच्ची के मामा ने बताया कि वो रात को घर आया था। इस वक्त बच्ची घर के बाहर पटाखे चला रही थी। उसने बच्ची को कहा कि अब बहुत रात को गई है कमरे पर चल। बच्ची नहीं मानी और बच्चों के साथ खेलती रही। इसके बाद मामा वहां से चला गया। वो सवा नौ बजे वापस अपनी बहन के पास कमरे पर आया। उसकी बहन ने बताया कि बच्ची अब तक घर नहीं लौटी न उसका पता चल रहा। फिर परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका भेद नहीं लग रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
पुलिस की टीमें आरोपी तक पहुंचने में जुटी
आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस की चार टीमें काम कर रही हैं। यहां फैक्टरियों व बैंक पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। लोगों से पूछताछ की जा रही है। हर टीम अपने अपने स्तर पर काम कर रही है। पता लगाया जा रहा है कि नौ बजे के आसपास कौन व्यक्ति कहां था।

बॉक्स
आरोपी की सूचना देने वालों को मिलेगा 50 हजार का इनाम : एसपी
सूचना मिलते ही वो भी मौके पर गए थे। एफएसएल की टीम और मधुबन से डॉग स्क्वायड को बुलाया गया गया था। आरोपी की सूचना देने वालों को पुलिस की ओर से 50 हजार रुपये इनाम मिलेेगा। बच्ची के हत्या के आरोपी को पकड़ने का प्रयास जारी है।
शशांक कुमार सावन, एसपी पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed