फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   MP Arvind sharma praises newly elected state cong president

तंवर के प्रदेशाध्यक्ष बनने से मजबूत होगी कांग्रेस : अरविंद शर्मा

Sun, 23 Feb 2014 11:45 PM IST
करनाल
करनाल Updated Sun, 23 Feb 2014 11:45 PM IST
विज्ञापन
MP Arvind sharma praises newly elected state cong president
सांसद डा. अरविंद शर्मा का कहना है कि लोकसभा चुनाव में सोनिया और राहुल गांधी की दूरगामी सोच और लोकप्रियता का जादू चलेगा। वहीं, हरियाणा में डा. अशोक तंवर के प्रदेश अध्यक्ष बनने से कांग्रेस और मजबूत होगी।
विज्ञापन



वे रविवार को कर्ण पार्क में डा. शर्मा आंखों के कैंप के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने करनाल समेत तमाम हरियाणा में विकास कराया और यही चुनावी दौर में कांग्रेस की ताकत होगा। उन्होंने कहा भाजपा-हजकां हरियाणा में जीरो और कांग्रेस हीरो होगी।
विज्ञापन


 इसके अलावा उन्होंने कहा,  देश में राजनीतिक हालात सबके सामने हैं। हर किसी को पता है कि कांग्रेस के अलावा बहुमत के साथ सत्ता में आना अन्य दलों के बूते की बात नहीं है। कांग्रेस ने देश भर में राष्ट्रीय स्तर पर विकास कराया है। कांग्रेस लोकसभा चुनाव कभी भी सहानुभूति और जाति धर्म के नारों के बल पर वोट हासिल नहीं करती। देश में होने वाला विकास कांग्रेस की सरकार बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को लुभावने नारे नहीं, विकास चाहिए। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की देश के प्रति सकारात्मक एवं विकासात्मक सोच पूरे देश की जनता जानती है। तीसरी बार फिर सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनेगी।


साथ ही उन्होंने कहा कि डा. अशोक तंवर के अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस को ओर मजबूती मिल रही है। करनाल में ही एक हजार करोड़ रुपये की लागत से कल्पना चावला मेडिकल कालेज और डोमेस्टिक हवाई अड्डा बनाया जाएगा। सीएम ने पूरे हरियाणा में विकास कराया है। महेंद्रगढ़ में केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाया जा रहा है। सोनीपत को एजूकेशन का हब बनाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से कहा कि वह लोग भी रास्ता नहीं भटके। लुभावने नारों के झांसे में न आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed