फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   More trends in BA, first priority list will be taken today

Karnal News: बीए में ज्यादा रुझान, आज लगेगी पहली वरीयता सूची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jul 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
More trends in BA, first priority list will be taken today
करनाल। कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष की दाखिला प्रक्रिया के तहत बुधवार को पहली वरीयता सूची जारी होगी। इस बार विद्यार्थियों में बीए में दाखिले के लिए ज्यादा रुझान है। ऐसे में बीए की मेरिट और कट ऑफ भी अधिक रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन


करनाल का पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय पीजी कॉलेज आवेदन के मामले में प्रदेश में सातवें पायदान पर है। वहीं कर्ण नगरी में पहले नंबर पर है। यहां पर कुल 6594 आवेदन आए हैं। सर्वाधिक आवेदन होने के कारण जिले के विद्यार्थियों की यहां दाखिला लेना पहली पसंद भी माना जा रहा है। जारी शेड्यूल के अनुसार, 12 जुलाई को पहली मेरिट लिस्ट जारी होनी है।
विज्ञापन

लिस्ट कितने बजे जारी होगी, इसका समय विभाग की ओर से जारी नहीं किया गया है। इधर, कॉलेजों ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जैसे ही सूची जारी आएगी, उसे डिस्पले करने की भी योजना है। कॉलेज प्रबंधकों का कहना है कि यदि सूची शाम को जारी होती है तो वीरवार को कॉलेजों में डिस्पले की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के 20 कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष की दाखिला प्रक्रिया चल रही है। जहां अब तक कुल 25 हजार से ज्यादा आवेदन फार्म आए हैं। जबकि जिले के कॉलेजों में 12793 सीटों पर दाखिला दिया जाना है और कक्षा 12वीं की परीक्षा 20701 विद्यार्थियों ने पास की है।

राजकीय पीजी कॉलेज के दाखिला नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष जागलान ने बताया कि मेरिट लिस्ट विभाग की ओर से ऑनलाइन पोर्टल पर भी जारी की जाएगी। इसके अलावा विद्यार्थियों के पंजीकृत नंबर पर मैसेज भी भेजा जाएगा। जिसे देखकर विद्यार्थी संबंधित कॉलेज में जाकर दाखिला करा सकते हैं। कॉलेजों में मंगलवार को दस्तावेज सत्यापन का कार्य चला। इसे पूरा करने के बाद अब उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से मेरिट सूची जारी की जाएगी।



विद्यार्थी 16 तक ले सकते हैं दाखिला

12 जुलाई को स्नातक की पहली मेरिट लिस्ट जारी होगी। इसके बाद 13 से 16 जुलाई तक फीस जमा कराकर दाखिला ले सकते हैं। 16 जुलाई के बाद दूसरा चरण शुरू हो जाएगा। विभाग की ओर से 18 जुलाई को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। दोनों चरण पूरे होने के बाद यदि सीटें रिक्त बचीं तो 22 जुलाई को रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए पोर्टल दोबारा खुलेगा और ओपन काउंसिलिंग शुरू होगी।




पीजी के लिए खुला पोर्टल, करें आवेदन

स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए मंगलवार से पोर्टल खुल चुका है। पहली अगस्त से इनकी भी कक्षाएं शुरू होंगी। आवेदन करने के लिए विद्यार्थियों को 14 दिनों का समय दिया गया है। 24 जुलाई को पोर्टल बंद होगा। जबकि 28 जुलाई को पहली मेरिट लिस्ट जारी होगी। इसमें जिन विद्यार्थियों का नाम आएगा वे 31 अगस्त तक फीस जमा कराकर दाखिला ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed