{"_id":"604fcbe58ebc3ed4be2dc208","slug":"more-than-10-thousand-people-got-vaccinated-in-one-day-in-karnal-karnal-news-knl64268714","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्गों के जोश ने तोड़ा रिकॉर्ड, 10505 लोगों ने लगवाया टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्गों के जोश ने तोड़ा रिकॉर्ड, 10505 लोगों ने लगवाया टीका
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर चलाए गए विशेष अभियान में रिकॉर्ड तोड़ 10505 लोगों ने टीका लगवाया, जो टारगेट से 3505 अधिक है। इससे पहले स्वास्थ्य विभाग ने 7 हजार लोगों का टीका लगाने का लक्ष्य रखा था। टीकाकारण शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की सभी पीएचसी व सीएचसी पर किया गया। इसके लिए जिले में 82 केंद्र बनाए गए थे। सबसे ज्यादा टीका 8868 बुजुर्गों ने लगवाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब टीकाकरण ही हथियार है तो क्यों ने महामारी को भगाने के लिए सभी आगे आएं।
सुबह नौ बजे ही बुजुर्ग टीकाकरण केंद्र पर पहुंचने लगे थे। दिन चढ़ने के साथ टीकाकरण की कतार बढ़ती है और शाम तक 9594 लाभार्थियों को पहली और 911 लाभार्थियों को दूसरी डोज लगाई गई। इस दौरान 45-60 वर्ष के बीच के 532 लोगों ने टीका लगवाया। वहीं स्वास्थ्य विभाग के 327 कर्मियों ने पहली व दूसरी डोज लगवाई। इसी तरह फ्रंट लाइन वर्करों में 782 को कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई गई। टीकाकरण अभियान के दौरान सीएमओ डॉ. योगेश शर्मा ने कई सेंटरों पर जाकर निरीक्षण किया और बुजुर्गों से बातचीत की।
31 नए संक्रमित, एक की मौत
सोमवार को 31 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। वहीं एक कोरोना पॉजिटिव की मौत हो गई है। इनमें 3 विद्यार्थी, प्रोफेसर व लेक्चरर, दो बैंक कर्मी शामिल हैं।
विज्ञापन
एक नजर इधर भी
सैंपल लिए - 240153
निगेटिव आए - 227084
पॉजिटिव आए - 12301
ठीक हुए - 11531
एक्टिव केस - 610
मरीज ठीक हुए - 40
मौत हुई - 160
बढ़ता जा रहा है मौत का आंकड़ा
-कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। लगातार तीन दिनों से एक-एक बुजुर्ग की मौत हो रही है। अभी तक जिले में 160 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं पिछले 17 दिनों में 6 लोगों की जान जा चुकी है।
निगदू में बुजुर्ग रहे सबसे आगे
-टीकाकरण में निगदू पीएचसी के बुजुर्ग सबसे आगे रहे। यहां पर 277 बुजुर्गों ने टीकाकरण कराया है। इस प्रकार बल्ला में 263 बुजुर्गों ने टीका लगवाया। सालवन में 258, गोंदर में 246 बुजुर्गों ने टीका लगवाया। शहर की बात करें तो सेक्टर-13 डिस्पेंसरी में 227 बुजुर्गों ने टीका लगवाया।
-टीकाकरण अभियान में 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले व्यक्तियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है। कई जगहों पर ग्रामीणों व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया। जिले के लोग अधिक से अधिक टीकाकरण करवाएं, इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं है।
डॉ. योगेश शर्मा, सीएमओ।
बढ़ रहे हैं केस, टीकाकरण जरूरी
-ओल्ड हाउसिंग बोर्ड निवासी 85 वर्षीय जगदीश राय जैन ने कहा कि हम सभी को कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाना चाहिए। यह बहुत जरूरी है, क्योंकि कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या पिछले कुछ दिनों से करनाल में बढ़ रही है। इससे किसी प्रकार की दिक्कत अभी तक नहीं आई है।
सुरक्षित है टीकाकरण
सेक्टर-13 निवासी 73 वर्षीय प्रकाश खुराना ने कहा कि कोरोना को हम सब को मिलकर हराना है। पिछले वर्ष की तरह कोरोना हम सब पर भारी पड़ता जा रहा है। टीकाकरण ही कोरोना को हराने का हथियार है। यह टीका पूरी तरह से सुरक्षित है।
पिछले साल जैसे हो सकते हैं हालात
82 वर्षीय सेक्टर 13 निवासी दयावती ने कहा कि टीका लगवाने में कोई दिक्कत नहीं है। हम सभी को टीका लगवाना चाहिए। तभी देश से कोरोना जैसी बीमारी दूर होगी, नहीं तो पिछले साल जैसे हालात इस बार भी हो जाएंगे।
सबसे अधिक बुजुर्गों की हो रही है मौत
81 वर्षीय बर्मबीर खुराना ने कहा कि कोेरोना के कारण जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें अधिकतम बुजुर्ग हैं। ऐसे में सभी बुजुर्गों को सबसे पहले कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाना चाहिए। तभी कोरोना से हम सब जीत पाएंगे।
ब्याना पीएचसी में 182 लोगों ने लगवाया टीका।
इंद्री। सोमवार को ब्याना पीएचसी में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना टीकाकरण का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 182 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। पीएचसी में कार्यरत डॉ. अनुज कांबोज ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों अनुसार 60 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों के साथ साथ कैंप में गंभीर बीमारी से ग्रसित 45 वर्ष से अधिक के लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। इस मौके पर स्टाफ नर्स चित्रा, रामेश्वर दास हेल्थ इंस्पेक्टर, प्रनीश कुमार, योगेश कुमार, नाथी राम, रोशन लाल और अशोक बदरपुर सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
राजकीय स्कूल से 80 बच्चों के लिए गए सैंपल
निसिंग। कस्बे में कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को कस्बे के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से सैंपल कलेक्ट किए। विभाग कर्मचारी मुल्तान सिंह ने बताया कि टीम ने राजकीय स्कूल में पहुंच कर कोरोना टेस्ट के लिए करीब 80 सैंपल एकत्रित किया। जिनको टेस्ट के लिए करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया और मंगलवार को रिपोर्ट आने की संभावना है। उन्होंने बताया कि स्कूल में कुछ दिन पहले करीब 189 बच्चों के सैंपल लिए गए थे। जिनमें सात बच्चे संक्त्रस्मित पाए गए थे। मौके पर आशीष कुमार, गुलशन मीत समेत अन्य मौजूद रहे।