{"_id":"6410dec7adc5af36db03ec28","slug":"more-students-passed-in-two-phases-there-will-be-sorting-in-the-third-phase-karnal-news-c-18-knl1008-59762-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: दो चरणों में ज्यादा विद्यार्थी हुए पास, तीसरे चरण में होगी छंटनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: दो चरणों में ज्यादा विद्यार्थी हुए पास, तीसरे चरण में होगी छंटनी
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। बुनियाद लेवल-2 में अधिक विद्यार्थी उत्तीर्ण होने की वजह से पहली बार बुनियाद लेवल-3 की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें करनाल जिले से 276 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। हालांकि, अभी तक परीक्षा की तारीख तय नहीं की गई है, लेकिन शिक्षा विभाग का दावा है कि आठवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं के बाद ही परीक्षा का आयोजन होगा। वहीं दावा यह भी किया जा रहा है कि 29 मार्च से शुरू होने वाले ओरिएंटेशन कार्यक्रम के साथ भी परीक्षा कराई जा सकती है।
प्रदेश भर के राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की फ्री कोचिंग करवाने के लिए बुनियाद योजना शुरू की गई है। इसके लिए प्रदेश भर में 4500 विद्यार्थियों का ही चयन किया जाता है, लेकिन इस बार 5830 विद्यार्थी परीक्षा में पास हो गए। अब सरकार ने फैसला किया है कि बुनियाद के तहत एक और लेवल-3 की परीक्षा ली जाएगी। इसके बाद 4500 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। विद्यार्थियों की आधे घंटे की लिखित परीक्षा होगी।
बुनियाद कार्यक्रम के तहत शिक्षा विभाग की ओर से नौवीं कक्षा से ही बच्चों को जेईई व नीट की परीक्षा के लिए तैयार किया जाता है। जिसके लिए नौवीं व दसवीं कक्षा में ही उन्हें नीट व जेईई की बेसिक कोचिंग दी जाती है। ऑनलाइन माध्यम से भी कोचिंग दी जाती है। ऑनलाइन कोचिंग के लिए विभाग द्वारा बच्चों को टैबलेट दिए जाते हैं, जिनके जरिए बच्चे कोचिंग लेते हैं। वहीं ऑफलाइन कोचिंग के लिए केंद्रों में विभाग द्वारा ही टीवी सैट की व्यवस्था की जाती है।
विज्ञापन
पहली बार बढ़ाए जा रहे हैं बुनियाद केंद्र
हाल ही में पंचकूला मुख्यालय में एक उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेशभर के शिक्षा अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में बुनियाद केंद्रों को बढ़ाए जाने का निर्णय लिया गया। अभी प्रदेशभर में बुनियाद के 51 केंद्र चल रहे हैं। इन्हें बढ़ाकर 103 किया जाएगा। बैठक के दौरान ओरिएंटेशन कार्यक्रम 29 मार्च को शुरू होने के बारे में बताया गया। इस कार्यक्रम में ही आधे घंटे का चयनित विद्यार्थियों की परीक्षा ली जाएगी। परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों की डॉक्यूमेंटस वेरिफिकेशन उसी समय की जाएगी। यह कार्यक्रम जिला स्तर पर आयोजित किया जाएगा। इसमें मुख्य अतिथि उपायुक्त होंगे।
फाउंडेशन शिविर लगाकर करेगा जागरूक
हर साल विकल्प फाउंडेशन की ओर से खंड स्तर पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें खंड शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, जिला गणित विशेषज्ञ व बुनियाद कार्यक्रम से संबंधित अधिकारी व टीम सम्मलित होंगे। इस दौरान आठवीं कक्षा के विद्यार्थी और उनके अभिभावकों को शिविर में शामिल किया जाएगा। इस शिविर में बच्चों और अभिभावकों को बुनियाद कार्यक्रम के बारे में जागरूक किया जाएगा ताकि हर बच्चा बुनियाद कार्यक्रम को जानें और ज्यादा से ज्यादा आवेदन बुनियाद के लिए विद्यार्थी करें।
बुनियाद लेवल- 3 की परीक्षा ओरिएंटेशन कार्यक्रम के दौरान ली जाएगी। प्रदेशभर में ओरिएंटेशन कार्यक्रम 29 मार्च से शुरू हो रहा है। अभी जिला के लिए कोई तारीख नहीं आई है। बुनियाद लेवल-3 की परीक्षा पहली बार हो रही है। पहले परीक्षा लेवल-2 तक ही होती थी।
- दीपक वर्मा, जिला विज्ञान विशेषज्ञ