{"_id":"697d191643a8480cbb03fded","slug":"moral-education-is-essential-for-a-crime-free-society-karnal-news-c-18-knl1018-835440-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: अपराध मुक्त समाज के लिए नैतिक शिक्षा जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: अपराध मुक्त समाज के लिए नैतिक शिक्षा जरूरी
Sat, 31 Jan 2026 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 31 Jan 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
निसिंग। शिव मंदिर स्थित एसडी मॉडल स्कूल में शुक्रवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के ब्रह्माकुमार भगवान भाई ने छात्रों को नैतिक शिक्षा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समाज में बढ़ती हिंसा व अपराध एक चिंतनीय विषय है। नैतिक शिक्षा की कमी ही वर्तमान समय में अपराधों के मूल कारण है, इसलिए अपराध मुक्त समाज के लिए नैतिक शिक्षा जरूरी है। भगवान भाई ने कहा कि काम, क्रोध, लोभ, मोह, अंहकार, ईष्र्या, नफरत आदि मनोविकारों के वश में होने से अपराध होते हैं। प्रधानाचार्या कविता चौधरी, उर्मिल बहन, बीके अश्ववी, सलोनी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन