{"_id":"682b943f5f23ea428f0e1b55","slug":"monsoon-is-near-municipal-corporation-claims-that-28-drains-will-be-cleaned-now-karnal-news-c-18-knl1008-650578-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: मानसून नजदीक, नगर निगम का दावा अब कराई जाएगी 28 नालों की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: मानसून नजदीक, नगर निगम का दावा अब कराई जाएगी 28 नालों की सफाई
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। मानसून आने में एक महीने से भी कम समय है, लेकिन अभी तक शहर के नाले साफ नहीं हो सके हैं, ऐसे में नगर निगम के सामने शहर में जलभराव से रोकने की बड़ी चुनौती है।
नगर निगम ने शहर के सभी 28 बड़े नालों की सफाई की कार्ययोजना तैयार कर कार्य शुरू करा दिया है। कई टेंडर जारी होने शेष हैं। निगम ने तीन कार्यकारी अभियंताओं को शहर के अलग-अलग हिस्सों में मौजूद नालों की सफाई की जिम्मेदारी सौंपी है। नालों की सफाई पर करीब एक करोड़ रुपये व्यय किए जाने हैं। निगमायुक्त ने दावा किया है कि इस बार शहर में जलभराव की समस्या नहीं रहने देंगे।
मानसून से पूर्व यानी 15 जून से पहले सभी बरसाती नाले, ड्रेन व पुलिया की सफाई करवाना सुनिश्चित कराने के लिए सोमवार को निगमायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने नगर निगम, सिंचाई, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण तथा जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अभियंताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि आपात स्थिति के लिए बाढ़ नियंत्रण दल का गठन करें। पिछले वर्ष के अनुभव के आधार पर जलभराव बिंदुओं की पहचान कर वहां पहले से ही पंपिंग मशीनें स्थापित की जाएं। बैठक में एचएसवीपी के एसई धर्मवीर सिंह, नगर निगम के सलाहकार महीपाल सिंह व कार्यकारी अभियंता मोनिका शर्मा मौजूद रहे।