{"_id":"65c2b7d2f8c592eb80008370","slug":"monica-first-in-quiz-competition-karnal-news-c-18-knl1008-320489-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में मोनिका प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में मोनिका प्रथम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मधुबन। राजकीय महिला महाविद्यालय बसताड़ा में जागरूकता कार्यक्रम और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बीएचएमएस गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. मोनिका गोस्वामी ने छात्राओं को स्वास्थ्य व शिक्षा संबंधी जानकारी दी। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में मोनिका प्रथम, सोनम द्वितीय तथा शिवानी तृतीय रही।
प्राचार्य डॉ. महेंद्र सिंह बागी ने छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज के युग में स्वास्थ्य का बहुत महत्व है, इसलिए हमारी प्रथम आवश्यकता स्वास्थ्य के प्रति व खान-पान पर ध्यान रखना है। महिला प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ. मीनू आनंद ने स्वास्थ्य शिक्षा को जीवन के लिए आवश्यकता बताते हुए छात्राओं को इसकी जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। मोनिका गोस्वामी ने छात्राओं को स्वस्थ दिनचर्या अपनाने पर जोर दिया, ताकि बीमारियों से मुक्त रह सकें। उन्होंने छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर के बारे में बताया व उसके बचाव और इलाज के तरीकों के बारे में जानकारी दी।
इसके साथ ही महाविद्यालय में छात्राओं को अपने मत के प्रति जागरूक करने और अपना मत बनवाने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के दौरान कार्यवाहक प्राचार्य कमलेश रानी, वरिष्ठ प्रवक्ता प्रो. नरेश सिंह, बीएलओ पारस शास्त्री, संदीप कुमार व डाॅ. सतीश कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर कार्यवाहक प्राचार्या कमलेश रानी, वरिष्ठ प्रवक्ता प्रो. नरेश सिंह, पूजा, सतीश कुमार, अनुराधा विशेष रूप से उपस्थित रहे।