फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Model culture will soon meet the shortage of teachers in schools

मॉडल संस्कृति स्कूलों में जल्द पूरी होगी शिक्षकों की कमी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Model culture will soon meet the shortage of teachers in schools
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। जिले के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूलों में जल्द शिक्षकों की कमी दूर होगी। शिक्षा विभाग की ओर से प्राचार्य सहित शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके लिए 28 अक्तूबर तक पोर्टल खोला गया था। अध्यापकों के पास मन पसंद स्कूल में नियुक्ति के लिए आवेदन किया। करनाल के मॉडल संस्कृति स्कूलों में शिक्षकों के 72 पद रिक्त हैं, जबकि परीक्षा 50 शिक्षकों ने पास की है। यानी इतने पद आसानी से भर जाएंगे। जो पद शेष रिक्त रह जाएंगे, इन्हें अगले महीनों में दोबारा परीक्षा आयोजित करके भरा जाएगा।
जिला शिक्षा अधिकारी राजपाल चौधरी का कहना है कि जिन अध्यापकों ने सेंटर फॉर टीचर एक्रेडिटेशन (सेंटा) परीक्षा पास की है, वही अध्यापक मनपसंद स्कूल में नियुक्ति पाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से मान्यता प्राप्त है। इन स्कूलों में हिंदी व अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई होती है। विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग ने इन स्कूलों में नियुक्ति के लिए अध्यापकों को सेंटा परीक्षा पास करना अनिवार्य किया है। नियमानुसार जो अध्यापक सेंटा परीक्षा पास करेगा, उसी अध्यापक को राजकीय मॉडल स्कूलों में नियुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

दो साल से पढ़ाई हो रही बाधित
राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूलों में अध्यापकों की नियुक्तियां न होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हो रही थी। जिसे देखते हुए शिक्षा विभाग ने हर माह सेंटा परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया था, ताकि स्कूलों में खाली पड़े पदों को भरा जा सके। अब तक हुई पिछली परीक्षाओं में भी सेंटा पास करने वाले अध्यापकों की संख्या कम रही। यही कारण है कि राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूलों में दो साल बाद भी विभिन्न विषयों के पद खाली पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनपसंद नियुक्ति में ओटीपी भी बना समस्या
सेंटा परीक्षा पास करने वाले कुछ अध्यापकों ने एमआईएस पोर्टल पर दर्ज अपना मोबाइल नंबर बदल लिया है। जिस कारण उन्हें मनपसंद स्कूल में नियुक्ति के लिए आवेदन करने के बाद भी ओटीपी नहीं मिल रहा है। ऐसे में शिक्षकों ने विभाग में शिकायत दर्ज करवाई है। अध्यापकों का कहना है कि जब तक ओटीपी नंबर नहीं डालेंगे, तब तक आवेदन प्रक्रिया अधूरी रहेगी। जिस पर संज्ञान लेते हुए माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया है जिसमें निर्देश दिए हैं कि एमआईएस पोर्टल पर दी गई अपनी ई-मेल आईडी से विभाग की ई-मेल आईडी पर पूर्ण विवरण सहित मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

रिक्त पदों की तुलना में कम अध्यापकों ने पास की परीक्षा
विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने सेंटा परीक्षा पास करने वाले अध्यापकों की सूची जारी की है जिसमें 561 अध्यापकों के नाम शामिल हैं। जबकि प्रदेश के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूलों में 1019 पदक खाली हैं। ऐसी स्थिति में अगर सभी अध्यापकों को मनपसंद स्कूल अलॉट किए जाते हैं, तब भी 458 पद खाली रह जाएंगे। हालांकि शिक्षा अधिकारियों का कहना है कि खाली पड़े पदों को भरने के लिए हर माह सेंटा परीक्षा आयोजित की जा रही है। जो पद इस बार खाली रह जाएंगे, उम्मीद है कि आगामी माह में उन पदों पर भी नियुक्तियां हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed