फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   MLA ji! There are potholes on the road and the street lights are off

Karnal News: विधायक जी! सड़क पर गड्ढे और स्ट्रीट लाइटें हैं बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
MLA ji! There are potholes on the road and the street lights are off
करनाल। विधायक जी, क्षेत्र की सड़कों में गड्ढे हैं। कचरा प्रबंधन भी सही नहीं है। कई स्ट्रीट लाइटें भी खराब हैं। इन्हें दुरुस्त करा दीजिए। कर्णा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन की ओर से सेक्टर-39 में हुए विधायक जगमोहन आनंद के अभिनंदन समारोह में क्षेत्र के लोगों ने समस्याएं रखीं। इस पर विधायक ने कहा कि वे करनाल के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। वह स्वयं भी एक व्यापारी हैं और जानते हैं कि व्यापार चलाने के लिए कितनी मेहनत करनी पड़ती है। एसोसिएशन द्वारा रखी गई सभी मांगों को सही प्रक्रिया के अधीन जल्द समाधान का उन्होंने आश्वासन दिया।
विज्ञापन


उन्होंने वैसाखी पर्व की शुभकामनाएं दी और जलियांवाला बाग के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। एसोसिएशन के प्रधान विजय शर्मा ने संगठन के अधीन स्थापित व्यापारिक प्रतिष्ठानों के बारे में बताया और क्षेत्र की मांगों को विधायक के सामने रखा। कार्यक्रम का संचालन करते हुए सचिव रोशन आर्य ने बताया कि यहां पर 50 से अधिक व्यापारिक प्रतिष्ठान हैं और दो हजार के लगभग व्यक्तियों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रधानमंत्री के मेक इन इंडिया के सपने को साकार कर रहे हैं। यहां पर कुछ व्यवस्थाओं को ठीक किए जाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन


स्वतंत्र कुकरेजा महामंत्री आर्य केंद्रीय सभा ने भी कर्णा इंडस्ट्रियल एरिया की मूलभूत सभी आवश्यकताएं जैसी स्ट्रीट लाइट, कूड़ा प्रबंधन व सड़कों आदि की सही व्यवस्था करवाने के लिए विधायक को निवेदन किया। इस अवसर पर हरियाणा ब्राह्मण सभा के प्रधान सतीश गौतम, एडवोकेट शमशेर नैन, उपप्रधान सुमित गर्ग, आशीष जिंदल, पार्षद सुभाष कंबोज, सतीश गौतम, प्रतीक अरोड़ा, नितिन सिंगला और मुकेश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed