फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   missed one hand at age three after that courage and hard work she got target

तीन साल की उम्र में गंवाया एक हाथ पर हिम्मत और मेहनत से पाया मुकाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 05:33 PM IST
विज्ञापन
missed one hand at age three after that courage and hard work she got target
हम्मत और कड़ी मेहनत के आगे कुछ भी नामुमकिन नहीं है। यह कहना है गांव खेड़ी नरू की बहू रीना रानी का, जिन्होंने डिस्कश, ज्वेलिन थ्रो, शॉटपुट में न सिर्फ घर परिवार और गांव का, बल्कि जिले और प्रदेश का भी नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

रीना रानी ने बताया कि जब वह तीन साल की थी तो चारा काटने वाली मशीन में उनका बांया हाथ कट गया। बड़ी हुई तो जल्द ही माता पिता ने विवाह के बंधन में बांध दिया, लेकिन पढ़ाई और खेल के जुनून ने उन्हें घर से निकलने पर मजबूर किया। टीवी पर जब भी किसी खिलाड़ी को मेडल लेकर आता देखती तो मन कचोटता कि देश के लिये वह भी एक दिन मेडल लेकर आएगी। 35 वर्षीय रीना ने गांव की बंदिशों को तोड़ा और अपने अरमानों को पंख देने के लिये निकल पड़ी गांव से शहर की ओर। पति रणबीर सिंह का साथ मिला तो रीना रानी ने भी उड़ान भरी। चार सालों में ही डिस्कश और ज्वेलिन थ्रो में नेशनल स्तर पर 10 मेडल जीते। इनमें 4 गोल्ड, 3 सिल्वर और 3 ब्रांज मेडल शामिल हैं।
विज्ञापन

जब परिजन बोले- चूल्हा चौका करो, खेल वेल को जाने दो
पुराने खयालात होने के कारण खेल के प्रति जनून को जगजाहिर करने के लिये रीना रानी को नौ साल लग गए। पहली बार स्टेडियम का रुख किया तो परिजन बोले- खेल वेल जाने दो चूल्हा चौका करो, लेकिन रीना ने खेलों में दम दिखाने का मन बना लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौकरी और खेल दोनों साथ
रीना को 2006 में आंगनबाड़ी में नौकरी मिली। सुबह से शाम तक नौकरी और फिर कर्ण स्टेडियम में प्रैक्टिस। रीना सुबह घर और शाम को कर्ण स्टेडियम में चार से पांच घंटे तक डिस्कश, ज्वेलिन और शॉटपुट का कड़ा अभ्यास करती है। उन्होंने बताया कि यह सभी गेम फील्ड इवेंट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed