फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Master Satish will be honored with National Award

Karnal News: मास्टर सतीश नेशनल अवार्ड से होंगे सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Master Satish will be honored with National Award
- 18 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित होगा कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। ताइक्वांडो प्रशिक्षक एवं एसके मार्शल आर्ट फाउंडेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंटरनेशनल मास्टर सतीश कुमार राणा 18 दिसंबर को दिल्ली में एलटीजी सभागार में आयोजित नेशनल आइकन अवार्ड सीजन आठ प्रोग्राम में नेशनल अवार्ड से सम्मानित किए जाएंगे।

यह सम्मान मास्टर सतीश कुमार राणा को खेल के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने पर दिया जा रहा है। मास्टर सतीश देशभर के भिन्न-भिन्न स्कूलों-कॉलेज में जा कर 80 हजार छात्राओं को आत्मरक्षा का निशुल्क प्रशिक्षण दे चुके हैं। मास्टर सतीश ने बताया कि भविष्य में भी यह प्रशिक्षण जारी रहेगा। उनका मुख्य लक्ष्य पांच लाख बेटियों को निशुल्क प्रशिक्षण देने का है। यही नहीं मास्टर सतीश कुमार की अकादमी के खिलाड़ी ताइक्वांडो के क्षेत्र में हर साल राष्ट्रीय स्तर पर देश को पदक दे रहे हैं। सतीश कुमार राणा करनाल के बागपति गांव के किसान के बेटे हैं, जो अपनी मेहनत के दम पर नित नए आयामों को छू रहे हैं।
विज्ञापन

सतीश कुमार की उपलब्धियां
- ताइक्वांडो में चार बार ब्लैक बेल्ट विजेता हैं।
- इंडिया बुक रिकॉर्ड में दो रिकॉर्ड दर्ज है।
- एशिया बुक रिकॉर्ड में दो रिकॉर्ड दर्ज है।
- वर्ल्ड बुक का रिकॉर्ड लंदन में नाम दर्ज करवा चुके हैं।
- कोरिया कुकीवोन की ओर से विश्वसनीय इंटरनेशनल मास्टर बन चुके हैं।
- इंटरनेशनल पोम डैन प्रशिक्षक बन चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed