फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   martyre way

शहीदों के दिखाए मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि

Tue, 26 Jan 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला/ करनाल Updated Tue, 26 Jan 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
martyre way
 गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर ओपीएस विद्या मंदिर सेक्टर-13 में सार्थक सांस्कृतिक संघ एवं भारत विकास परिषद कृष्ण शाखा करनाल की ओर से एक शाम शहीदों के नाम संध्या आयोजित की गई। इस अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने शिरकत की जबकि अध्यक्षता बाल कल्याण परिषद की महासचिव संतोष अत्रेजा ने की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कर्णदेव काम्बोज ने कहा कि देश भक्तों और शहीदों की शहादत के कारण देश को आजादी मिली, असंख्य देश भक्तों ने देश की आजादी के लिए अपना सबकुछ न्यौछावर कर दिया, इनसे हमें सीख लेने की जरूरत है। देश भक्तों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम उनके द्वारा दर्शाए और बताए मार्ग पर चलकर समाज और देश को नई दिशा देने का काम करेंगे। उन्होंने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन आने वाली पीढ़ी के मन में देशभक्ति की भावना को जागृत करने के लिए अति आवश्यक है।
विज्ञापन

67वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सभी को बधाई देते हुए उन्होंने सार्थक सांस्कृतिक संघ व भारत विकास परिषद के इस कार्यक्रम की प्रशंसा की। कार्यक्त्रस्म का मंच संचालन डॉ. विनोद कौशिक सचिव सार्थक सांस्कृतिक संघ व मीनू चावला (भारत विकास परिषद) ने किया। कार्यक्त्रस्म में आयोजक समिति के पदाधिकारियों ने मुख्यतिथि राज्यमंत्री कर्णदेव काम्बोज, कार्यक्त्रस्म की अध्यक्ष बाल कल्याण परिषद हरियाणा की मानद सचिव संतोष अत्रेजा, विशेष आमंत्रित अतिथि पुलिस अधीक्षक पंकज नैन, नगर निगम की आयुक्त सुमेधा कटारिया को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कलाकारों ने देश भक्ति से ओतप्रोत गीतों से उपस्थिति को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर बाल कल्याण परिषद हरियाणा की मानद सचिव संतोष अत्रेजा ने कहा कि राष्ट्र भक्तों की धरोहर है आजादी, जिसकी रक्षा हम सबके लिए परम धर्म है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक पंकज नैन, नगर-निगम की आयुक्त सु़मेधा कटारिया, एडीसी गिरीश अरोड़ा, जेल अधीक्षक शेरसिंह, शहरी मंडल अध्यक्ष प्रवीन लाठर, ओपीएस के निदेशक अविनाश बंसल, योगेन्द्र भट्ट, कपिल अत्रेजा, सौरभ शर्मा, बीसपाल राणा, भारत विकास परिषद कृष्ण शाखा करनाल के अध्यक्ष संजय मदान, सार्थक सांस्कृतिक संघ के संस्थापक संजीव लखन पाल, डॉ. विनोद कौशिक (सचिव) तरूण विरमानी कोषाध्यक्ष पंकज जॉन, रोहित जॉन, अनिल सरदाना, सुरेन्द्र भल्ला, मतिंद्र, नरेन्द्र अग्गी, पूर्णिमा, लक्ष्य शर्मा, सुशांत शर्मा, पूनम शर्मा, पूजा वधावन, निधि, अनु शर्मा व मीनू चावला जबकि भारत विकास परिषद से गगन चावला, अशोक कुकरेजा, राकेश हंस, डॉ. जेसी. बठला, योगेश भारती, पंकज एस.एल. अरोड़ा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed