फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Married woman found hangingMarried woman found hanging

Karnal News: फंदे से लटकी मिली विवाहिता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Married woman found hangingMarried woman found hanging
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल/असंध। सालवन गांव में एक विवाहिता फंदे से लटकी मिली है। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है।
असंध पुलिस ने छह लाेगाें के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं शव का पाेस्टमार्टम करा मायके पक्ष के लाेगाें काे साैंप दिया है।
मृतक महिला के पिता शिवकुमार निवासी इशुपर टिल्ला जिला शामली (उत्तर प्रदेश) ने असंध पुलिस काे शिकायत देकर बताया कि उसकी 34 वर्षीय बेटी बेबी की शादी 14 साल पहले सालवन निवासी विशाल के साथ हुई थी।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि उनके दामाद विशाल के गांव की ही एक महिला के साथ संबंध हैं। जिस कारण विशाल व उसका परिवार बेबी के साथ लंबे समय से झगड़ा कर रहा था, जबकि वह अपनी बेटी काे समझाता रहा। इसी को लेकर विशाल व उसके परिवारजनों ने बेबी के साथ 18 जनवरी काे भी झगड़ा किया। उसकी बेटी ने उन्हें फाेन करके इसकी सूचना दी थी। उन्हाेंने बेटी से कहा कि वह सुबह सालवन आकर उन्हें समझाएंगे, लेकिन जब 19 जनवरी काे वह सालवन आने की तैयारी कर रहे थे ताे विशाल के एक पडाेसी ने उन्हें सूचना दी कि बेबी की माैत हाे गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें पता लगा कि विशाल ने अपने भाई रवि, माता दर्शन, पिता रामकुमार और भाभी काजल व एक अन्य महिला के साथ मिलकर बेबी की हत्या कर फंदे से लटकाया है। मृतक महिला का 13 साल का बेटा सिद्धार्थ, नौ साल की बेटी मनु और आठ साल की तनु है।

असंध थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर हत्या सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। शव का पाेस्टमार्टम करा शव परिजनाें काे साैंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed