फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Married woman found hanging from a noose

Karnal News: फंदे से लटकी मिली विवाहिता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Married woman found hanging from a noose
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा। अराईंपूरा में एक महिला ने अपने घर के कमरे में पंखे के हुक से चुनरी का फंदा बनाकर जान दे दी। मायके वालों ने सुसराल पक्ष पर विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है।


जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के कैराना क्षेत्र के जहांपुर गांव की 23 वर्षीय शिवानी की शादी एक साल पहले अराईंपूरा गांव में कोशिंदर के साथ हुई थी। मंगलवार को लगभग 11 बजे वह घर पर फंदे से लटकी मिली। सुसराल पक्ष ने मामले की सूचना पुलिस व महिला के मायके वालों को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारा। एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए। मायके पक्ष के लोगों ने सुसराल पक्ष पर महिला की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी दीपक कुमार का कहना है कि शव को कब्जे में ले लिया है, शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed