{"_id":"581b87a44f1c1bd6354366bc","slug":"married-swallowed-the-poison-due-to-domestic-strife-serious-police-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू कलह के चलते विवाहिता ने निगला जहर, गंभीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू कलह के चलते विवाहिता ने निगला जहर, गंभीर
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
Updated Fri, 04 Nov 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
करनाल शहर के मॉडल टाउन स्थित दयानंद कॉलोनी में घरेलू कलह के चलते विवाहिता ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे महिला की हालत गंभीर हो गई। महिला को इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। अस्पताल में विवाहित के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान करवाए गए। विवाहिता के ब्यान पर ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल महिला की हालत में पहले से सुधार है।
विज्ञापन
पीड़िता नितिका का विवाह लगभग ढाई साल पहले दयानंद कॉलोनी में हुआ था। शादी के कुछ समय पश्चात ही ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित करते थे। इससे परेशान होकर विवाहिता ने जहर निगल लिया। जहर खाने के बाद अस्पताल में नितिका ने मजिस्ट्रेट के समक्ष दिए बयान में ससुराल पक्ष के लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
नितिका ने आरोप लगाया कि उसके सास, ससुर, दादी व नानी उसे बहुत परेशान करते थे। जिस कारण उसको यह कदम उठाना पड़ा। मजिस्ट्रेट के सामने दिए गए बयान के आधार पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मॉडल टाउन चौकी इंचार्ज सतपाल सिंह का कहना है महिला की हालत में पहले से सुधार है। पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन