{"_id":"67ad0d031495e79aac0556f8","slug":"market-buzzing-in-valentines-week-increase-in-sales-karnal-news-c-18-knl1008-579674-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: वैलेंटाइन वीक में बाजार गुलजार, बिक्री में इजाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: वैलेंटाइन वीक में बाजार गुलजार, बिक्री में इजाफा
विज्ञापन
- गिफ्ट की दुकानों में टेडी बियर, रेड रोज बुके की जबरदस्त मांग, रेस्टोरेंट और कैफे में बढ़ी भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। वैलेंटाइन वीक में शहर के गिफ्ट, सराफा की दुकानें, रेस्टोरेंट और कैफे गुलजार हैं। युवा और शादीशुदा जोड़े इस मौके को खास बनाने के लिए महंगे गिफ्ट, आकर्षक गुलदस्ते, स्वादिष्ट डेजर्ट और जेवरात खरीद रहे हैं। व्यापारियों के मुताबिक इस साल फरवरी की शुरुआत में बिक्री में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। जहां गिफ्ट की दुकानों में टेडी बियर, कस्टमाइज्ड गिफ्ट्स और रेड रोज बुके की जबरदस्त मांग है, वहीं रेस्टोरेंट और कैफे मालिकों का कहना है कि इस बार वैलेंटाइन वीक में लंच और डिनर के लिए ज्यादा लोग आ रहे हैं।
चॉकलेट टेडी कुकी युवाओं की पसंद
कुंजपुरा रोड स्थित थियोब्रोमा डेजर्ट शॉप के मालिक सार्थक ने बताया कि इस बार उन्होंने वैलेंटाइन थीम पर कई खास डेजर्ट तैयार किए हैं, जो ग्राहकों को खूब पसंद आ रहे हैं। चॉकलेट रोचर 375 वैलेंटाइन फोंड्यू डेट बॉक्स 795 और सबसे ज्यादा बिकने वाला चॉकलेट टेडी कुकी युवाओं में सबसे लोकप्रिय बना है। उन्होंने बताया कि इस बार रेड वेलवेट हार्ट केक 950, स्ट्रॉबेरी मूस कप 450 और डार्क चॉकलेट ट्रफल 600 भी खूब बिक रहे हैं। खासतौर पर चॉकलेट टेडी कुकी, जिसे कपल्स गिफ्ट के तौर पर भी खरीद रहे हैं, तेजी से स्टॉक से बाहर हो रही है।
क्रीम कॉफी की बिक्री बढ़ी
कर्ण बाजार के नजदीक स्थित डेजर्ट कैफे के मालिक अमरिंदर ने बताया कि इस सप्ताह उनके कैफे में वेफल्स और प्योर क्रीम कॉफी की बिक्री ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जबकि ये किफायती कीमत में लोगों को उपलब्ध करा रहे हैं। इसके अलावा, कैसाटा आइस केक, जो सफेद, पीले और गुलाबी रंगों के मिश्रण में आता है और आइसक्रीम जैसा स्वाद देता है, सबसे ज्यादा डिमांड में है।
विज्ञापन
सिंगल गुलाब की बिक्री में शानदार उछाल
लवली डेकोर गिफ्ट शॉप के मालिक लवली ने बताया कि इस साल सिंगल गुलाब की बिक्री में शानदार उछाल आया है जिसकी कीमत 50 रुपये से शुरू है। इसके अलावा ऑर्चिड, एंथुरियम, पिंक रोज व लिली जैसे आकर्षक फूलों की जबरदस्त डिमांड बनी है। ये फूल बैंगलोर, कोलकाता और थाईलैंड से मंगाए जाते हैं, जिनकी खासियत इनकी ताजगी और लंबी उम्र है। उन्होंने बताया कि इस साल कस्टमाइज्ड गुलदस्ते भी काफी लोकप्रिय हो रहे हैं, जिसमें ग्राहक अपने बजट और पसंद के अनुसार फूलों का चुनाव कर सकते हैं।
कस्टमाइज्ड फ्रम की बढ़ रही डिमांड
गिफ्ट के मालिक गोपाल ने बताया कि वैलेंटाइन वीक में टेडी बियर, कपल गिफ्ट आइटम और कस्टमाइज्ड फ्रेम्स की डिमांड बढ़ गई है। खासकर चांद कपल 1200 से 5000 रुपये, क्रिस्टल फोटो फ्रेम 2500 से 8000 रुपये व 500 से 2500 रुपये में सिनरी जैसे यूनिक गिफ्ट्स की बिक्री काफी तेजी से हो रही है। उन्होंने बताया कि इस बार टेडी बियर 300 से 10,000 तक की बिक्री सबसे ज्यादा हो रही है। जिसकी टेडी डे पर एक ग्राहक ने 10,000 का एक बड़ा टेडी बियर खरीदा, जिससे व्यापार में और तेजी आई है।
लाइटवेट ज्वेलरी की ज्यादा मांग
आरके ज्वेलर्स के मालिक दिनेश गुलाटी ने बताया कि वैलेंटाइन वीक में ज्वेलरी की बिक्री जबरदस्त तरीके से बढ़ी है। खासकर युवा कपल्स हल्की, लेकिन स्टाइलिश डायमंड ज्वेलरी, जो आईजीआई सर्टिफाइड व 18 कैरट हॉलमार्क कलेक्शन में उपलब्ध है, उसे खूब पसंद कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसकी कीमत 5000 से शुरू होती है और इसे वे ऑनलाइन-ऑफलाइन दोनों माध्यमों से इंस्टाग्राम के जरिए भी बेच रहे हैं। इसके अलावा, वें बताते हैं कि इस समय चांदी के लाइटवेट रिंग्स, ईयरिंग्स और ब्रेसलेट्स की सबसे ज्यादा मांग बनी हुई है।