फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Many leaders have been helping our party even while being in Congress: Naib Singh Saini

कई नेता कांग्रेस में रहकर भी हमारी पार्टी की मदद करते रहे हैं : नायब सिंह सैनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Many leaders have been helping our party even while being in Congress: Naib Singh Saini
भाजपा को कश्यप समाज ने भी दिया समर्थन, कांग्रेस के कई नेताओं ने थामा कमल
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। निकाय चुनाव में प्रचार के सिर्फ तीन दिन बाकी हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को कई कांग्रेस नेताओं के गले में भाजपा के कमल के फूल वाला पटका पहनाकर माहौल को इकतरफा बनाने की पूरा प्रयास किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने ये कहकर कि पूर्व विधायक नरेंद्र सांगवान और त्रिलोचन सिंह ने पहले भी विधानसभा चुनाव में हमारी पार्टी की मदद की है, कांग्रेस में और हलचल मचा दी है। कश्यप समाज ने भी भाजपा को समर्थन का एलान किया है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार दोपहर बाद करनाल पहुंचे और देर रात अलग-अलग जगह आधा दर्जन से अधिक कार्यक्रमों में सहभागिता की। उन्होंने डिवेंचर में अनूप भारद्वाज के संयोजन में कश्यप समाज की सभा में मुख्यमंत्री पहुंचे तो भव्य स्वागत किया गया। कश्यप समाज ने समर्थन की बात कही तो मुख्यमंत्री ने कश्यप समाज को आश्वासन दिया कि आपके समाज के सभी काम प्राथमिकता के आधार पर पूरे किए जाएंगे। 12 मार्च के बाद ये दिखेगा भी।
विज्ञापन

मौके पर कांग्रेस के ओबीसी मोर्चे के कार्यकारी अध्यक्ष एवं रिटायर्ड डीएसपी करता राम कश्यप, प्रो. नंद लाल कश्यप, पूर्व सरपंच रणधीर कश्यप, अशोक कश्सप, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी गुलशन कश्यप, कांग्रेस नेता जगत सिंह कश्यप, जयपाल कश्यप एडवोकेट, कांग्रेस नेता इंदराज सिंह, रतन सिंह, भूपिंदर सिंह कश्यप, देश राज कश्यप, जयभगवान कश्यप, सुमन कश्यप आदि ने भाजपा का दामन थाम लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने डिवाइन होटल, सेक्टर पांच, पंजाबी भवन, राजीव पुरम, इब्राहिम मंडी व चार खंबा चौक पर जनसभाएं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा ज्वाइन की है, इनमें से कोई नेता 30 साल से तो कोई 40 साल से कांग्रेस की सेवा कर रहा था, लेकिन कांग्रेस की कारगुजारियों से तंग आकर ये नेता भाजपा का कमल थाम रहे हैं। इससे साफ हो गया है कि कांग्रेस की जड़ें बिल्कुल हिल चुकी हैं। अब कांग्रेस के पास कुछ नहीं बचा। इस निकाय चुनाव में भी कांग्रेस दिल्ली की तरह हरियाणा निकाय चुनाव में भी जीरो पर आउट होने वाली है। इन सभाओं में मुख्यमंत्री ने मेयर प्रत्याशी रेणू बाला गुप्ता के साथ सभी 20 वार्डो के प्रत्याशियों को बुलाकर उनके लिए वोट मांगे।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में भाजपा की सरकार बनने पर ट्रिपल इंजन की सरकार प्रदेश में तीन गुना गति से कार्य करेगी। उन्होंने अपील की कि आगामी दो मार्च को नगर निगम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के सभी प्रत्याशियों को वोट देकर विजयी बनाए और कमल खिलाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा भाईचारा खराब करने का कार्य किया है। 2014 से पहले करनाल शहर की क्या स्थिति थी, इस बात का अंदाजा करनालवासी आसानी से लगा सकते हैं और आज करनाल में तेज गति से विकास कार्य हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि देशभर में नॉन स्टॉप भाजपा की सरकार बन रही है। हाल ही में दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इसी तरह आने वाले नगर निकाय चुनाव में न केवल करनाल बल्कि जिन-जिन जिलों में चुनाव हो रहे हैं, वहां भाजपा उम्मीदवार जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि वह भले ही आज करनाल से विधायक नहीं हैं लेकिन वह यहां का विधायक रहा हूं। आज भी करनाल उनके दिल के नजदीक है। करनाल के विकास में कोई कमी न पहले आने दी गई थी और न आगे आने दी जाएगी।

इस मौके पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, पूर्व विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, इंद्री विधायक एवं चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप,करनाल विधायक जगमोहन आनंद, जिला प्रभारी भारत भूषण जुआल ने विचार रखे। कार्यक्रमों में पूर्व मंत्री शशिपाल मेहता, पूर्व विधायक रमेश कश्यप, अशोक भंडारी, सांसद प्रतिनिधि कविंद्र राणा, कृष्ण लील तनेजा,भगवान दास अग्घी,अशोक खुराना, सुनील गोयल, संजय बठला, तिरलोचन सिंह, ईलम सिंह, भारत भूषण कपूर, प्रवेश गाबा, सुनील बिंदल, कार्यकारी जिलाध्यक्ष ब्रज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed