{"_id":"68fe750fe19ef81eb00b2d9b","slug":"mann-ki-baat-infuses-energy-into-the-youth-harvinder-kalyan-karnal-news-c-18-knl1008-766919-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"मन की बात युवाओं में ऊर्जा का संचार करती है : हरविंद्र कल्याण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मन की बात युवाओं में ऊर्जा का संचार करती है : हरविंद्र कल्याण
Mon, 27 Oct 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 27 Oct 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
घरौंडा। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने रविवार को क्षेत्र के अलीपुर खालसा गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 127 वें संस्करण को सुना। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ये कार्यक्रम युवाओं में नई ऊर्जा का संचार करता है। प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण कार्य करने वाले लोगों को परिचित कराते हुए दूसरों को भी इनसे प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित करते हैं। विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में छठ पूजा की महिमा, संस्कृत का महत्त्व, वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ, भारतीय कॉफी की विविधता, देशी कुत्तों की बहादुरी का जिक्र किया। युवाओं व नागरिकों को सामाजिक एकता, संस्कृति, पर्यावरण और देशभक्ति की सीख दी। मौके पर जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन अशोक मित्तल के अलावा मेघराज शर्मा, विश्वास शर्मा, प्रदीप शर्मा, प्रेम शर्मा, नीतिन, बाबूराम, अशोक, दीपक शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन