फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Man used to steal bikes by opening locks with master keys, arrested

Karnal News: मास्टर चाबी से ताला खोलकर बाइक करता था चोरी, गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Man used to steal bikes by opening locks with master keys, arrested
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी मुबारकाबाद निवासी प्रदीप कुमार (35) को पुलिस की एंटी ऑटो व्हीकल थेफ्ट टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी से चोरी की 19 मोटर साइकिलें बरामद हुई हैं। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी मास्टर चाबी से ताला खोलकर बाइक चोरी करता था।
पुलिस के अनुसार पिछले पांच महीने में आरोपी ने एक बुलेट और 18 स्पलेंडर बाइक चोरी की थीं। ये सभी बाइकें थाना सिविल लाइन क्षेत्र में कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर और सेक्टर-12 से चोरी की गई थीं। टीम के प्रभारी इंद्र सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना पर वीरवार की शाम को पुलिस ने बजीदा रोड पर नाकाबंदी की थी। इस दौरान बाइक पर आने वाले प्रदीप को रोककर जांच की गई। बाइक चोरी की निकली। बाइक को 30 सितंबर को चोरी किया गया था। पुलिस ने जब आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो उसके पास से एक मास्टर चाबी बरामद हुई। आरोपी ने 18 और चोरी की बाइकें बरामद कराईं। आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन





बेचने के लिए गोदाम में रखी थीं बाइक

पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी पांच माह से ही बाइक चोरी करने लगा था। वह नशे का आदी है। नशे की पूर्ति के लिए ही वारदात की थी। सभी बाइकों को एक साथ बेचने की उसने योजना बनाई हुई थी। अब तक चोरी की गईं बाइकों को वह गांव में ही एक गोदाम में रखे हुए था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहिया वाहनों पर व्हील लॉक जरूरी

टीम के प्रभारी इंद्र सिंह का कहना है कि सभी दो पहिया वाहन मालिकों को अपने वाहन पर व्हील लॉक लगवाना चाहिए। वे जहां भी वाहन खड़ा करें तो लॉक जरूर लगा हो। यह लॉक आसानी से मास्टर चाबी से नहीं खुल पाता। वाहन को बाजार में लेकर जाएं तो केवल पेड पार्किंग व निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़ा करें। अक्सर नो पार्किंग क्षेत्र, भीड़ व सुनसान क्षेत्र में खड़े वाहनों को आरोपी निशाना बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed