फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Ankit Murder Case: Five police teams are conducting raids in search of the shooters.

अंकित हत्याकांड : शूटरों की तलाश पुलिस की पांच टीमें दे रही हैं दबिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Ankit Murder Case: Five police teams are conducting raids in search of the shooters.
शामली। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में वांछित एक-एक लाख रुपये के इनामी शूटर सत्यम कादियान और आर्यन संधु की तलाश में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस की पांच टीमें हरियाणा, दिल्ली, गुजरात, हिमाचल, पंजाब और राजस्थान आदि राज्यों में दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

गांव बनतीखेड़ा निवासी अंकित बालियान की 26 अगस्त को शामली में आर्यपुरी में नाला पटरी पर जिम से निकलते ही चार शूटरों ने फायरिंग कर हत्या कर दी थी। 31 अगस्त की सुबह 50-50 हजार रुपये के इनामी दो शूटर मोहित और सुमित को पुलिस मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं।
विज्ञापन

शामली के एएसपी सुमित शुक्ला ने बताया कि वांछित आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। इस हत्याकांड में एक-एक रुपये के इनामी सत्यम और आर्यन वांछित चल रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी न होने पर पुलिस दोनों पर दो-दो लाख रुपये का इनाम घोषित करने की तैयारी कर रही है। एसओजी व सर्विलांस समेत पांच टीमें लगातार वांछितों की तलाश में हरियाणा, दिल्ली, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पुलिस वांछित सत्यम और आर्यन और उनके संपर्क में रहने वाले लोगों के मोबाइल नंबरों को ट्रेस कर रही है, हालांकि फिलहाल दोनों वांछितों के मोबाइल फोन या सोशल प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम व फेसबुक आदि नहीं चला रहे हैं, जिससे उनकी लोकेशन ट्रेस करना पुलिस के लिए चुनौती बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed