{"_id":"63638f544aefaa66014536f7","slug":"man-brought-on-production-in-indri-court-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal: इंद्री कोर्ट में पेशी पर लाए गए व्यक्ति की मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal: इंद्री कोर्ट में पेशी पर लाए गए व्यक्ति की मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाया आरोप
Thu, 03 Nov 2022 03:22 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, इंद्री
संवाद न्यूज एजेंसी, इंद्री
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 03 Nov 2022 03:22 PM IST
सार
परिजनों का आरोप है कि प्रताप का किसी आढ़ती के साथ लेन देन का मामला कोर्ट में विचाराधीन था। गुरुवार को पुलिस ने बिना परिजनों को सूचित किए प्रताप को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद प्रताप की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई।
विज्ञापन
इंद्री में व्यक्ति की मौत
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोर्ट परिसर इंद्री में पेशी पर लाए गए चन्द्राव वासी प्रताप (50) की अचानक तबियत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। मामले का पता चलते ही परिजन इंद्री अस्पताल पहुंचे और पुलिस पर हत्या के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। परिजनों का आरोप है कि प्रताप का किसी आढ़ती के साथ लेन देन का मामला कोर्ट में विचाराधीन था।
विज्ञापन
गुरुवार को पुलिस ने बिना परिजनों को सूचित किए प्रताप को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद प्रताप की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई। आरोप है कि पुलिस ने प्रताप को काफी प्रताड़ित किया, जिस कारण उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस के अनुसार कोर्ट के आदेश पर प्रताप को न्यायालय में पेश किया गया था। पेशी के दौरान अचानक से तबियत बिगड़ने के बाद प्रताप की मौत हो गई।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा मौत का कारण
थाना प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि पुलिस द्वारा प्रताप को प्रताड़ित करने के आरोप निराधार है। फिलहाल प्रताप की मौत हार्ट अटैक से होने का अंदेशा है। असल
विज्ञापन
कारण पोस्टमार्टम के बाद ही सामने आएंगे।