फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Man arrested for extorting money from cattle smugglers

Karnal News: पशु तस्करों को धमका कर वसूली करने वाला काबू

Fri, 13 Feb 2026 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 13 Feb 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Man arrested for extorting money from cattle smugglers
करनाल। शहर में पशु तस्करी से जुड़े लोगों को डराकर उनसे पैसे वसूलने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गाड़ियों का पीछा कर उगाही करने वाले आरोपी विजय निवासी हांसी रोड को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे सेक्टर-4 के पास से काबू किया। बीती रात आरोपी का मेडिकल कराया गया और वीरवार को उसे अदालत में पेश किया। जहां से उसे एक दिन की रिमांड लिया गया है। अब पुलिस उससे पूरे नेटवर्क और गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाएगी।
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पशु तस्करों की गाड़ियों को पहले बाइक से ट्रैक करता था। जैसे ही किसी मोड़ या ट्रैफिक के कारण वाहन की रफ्तार धीमी होती, तो बाइक गाड़ी के आगे लगाकर रास्ता रोक लेता था। इसके बाद वह खुद को मुखबिर बताते हुए धमकी देता कि यदि पैसे नहीं दिए तो पुलिस को फोन कर गाड़ी पकड़वा देगा। पुलिस कार्रवाई के डर से वाहन चालक मौके पर ही नकद रकम देकर वहां से निकल जाते थे।
विज्ञापन


हर गाड़ी से हजारों रुपये की उगाही

जांच अधिकारी राजबीर के अनुसार आरोपी लंबे समय से इस तरीके से वसूली कर रहा था। वह हर गाड़ी से करीब एक हजार से पंद्रह सौ रुपये तक ऐंठता था। ये सिलसिला काफी समय से चल रहा था, लेकिन हाल ही में मिली शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की और आरोपी तक पहुंची। उन्होंने बताया कि इस संबंध में सिटी थाना पुलिस में मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में पशु तस्करी से जुड़े वाहन चालकों से अवैध वसूली करने के आरोप लगाए गए थे। जांच के दौरान आरोपी की पहचान कर उसे सेक्टर-4 क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed