फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   make yoga an essential part of life

Karnal News: योग को जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jul 2023 02:27 AM IST
विज्ञापन
make yoga an essential part of life
करनाल। पतंजलि योग समिति करनाल की ओर से सेवा समिति आश्रम अर्जुन गेट में लगाई जा रही दिव्या योग कक्षा में साधकों को योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया। योग शिक्षक शमशेर सिंह नैन ने कहा कि योग को जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाएं, हर दिन कम से कम 10 मिनट तक योग जरूर करें। योग करने से न केवल व्यक्ति तनावमुक्त रहता है बल्कि स्वास्थ्य रहता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि माता-पिता के चरण स्पर्श करते हैं तो आयु, यश, विद्या एवं बल में वृद्धि होती है। हमारे प्राचीन ग्रंथों में जीवन शैली का वर्णन है। इसलिए योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। योग व व्यायाम से मनुष्य अपने जीवन को लंबा व स्वस्थ जी सकता है। योग मात्र साधना नहीं बल्कि एक प्राकृतिक उपचार भी है। जिसे जीवन में उतारने से दवाओं से दूर रहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि सभी भयानक रोगों में सिर्फ योग व प्राणायाम ही एकमात्र साधन है। जिसके माध्यम से शरीर को पूरी तरह से स्वस्थ रखा जा सकता है। इन रोगों से बचने के लिए आठ प्राणायाम, आठ सूक्ष्म व्यायाम व आठ आसनों को नित्य प्रति अपने जीवन में अपनाकर भयंकर बीमारियों से निजात पाई जा सकती है। इस मौके पर रिंपी, लक्ष्मी चोपड़ा, सविता नारंग, अंजू अरोड़ा, पूनम, नीरू गुप्ता व वंशिका मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed