फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Maintaining cleanliness is also the duty of citizens

Karnal News: स्वच्छता बनाए रखना नागरिकों का भी कर्तव्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
Maintaining cleanliness is also the duty of citizens
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। केंद्रीय रेल एवं जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना मंगलवार को करनाल पहुंचे। उन्होंने नीलोखेड़ी क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में पहुंचकर फाइव पौंड सिस्टम, पार्क, सामुदायिक केंद्र, ई-लाईब्रेरी और कचरा शेड को देखा। ग्राम सचिवालय में उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत करके स्वच्छता के प्रति सचेत किया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में स्वच्छता के प्रति देश में आम लोगों में जागरूकता आई है, स्वच्छता रहेगी तभी हम स्वस्थ होंगे। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने गांवों को स्वच्छ और सुंदर बनाएं क्योंकि स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को मकान दिए जा रहे हैं और जल जीवन मिशन के तहत नल से पानी ग्रामीणों के घरों तक पहुंचाया जा रहा है। पैसा सीधे डीबीटी के माध्यम से पंचायतों को दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने जिस भारत की कल्पना की थी, वह भारत आज अपनी एक अलग पहचान दुनिया में बना चुका है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान समय-समय पर चलता रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed