फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Low market arrivals, brisk lifting.

Karnal News: मंडी में आवक कम, उठान तेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Low market arrivals, brisk lifting.
निसिंग निसिंग अनाज मंडी में पीआर किस्म के धान की खरीद शुरू करवाते विधायक भगवानदास कबीर पंथी। सू
करनाल। सरकारी खरीद के दूसरे दिन बुधवार को भी अनाज मंडी में धान की आवक कम रही। सोमवार को हुई बारिश के कारण खेतों में कटाई का काम प्रभावित होने से कम किसान ही धान लेकर मंडी पहुंचे। मंडी में 1509 और पीआर धान की खरीद जारी रही। शाम चार बजे तक 52 गेट पास ही काटे गए। इसके बाद किसानों की धान की ढेरियों की बिक्री की गई। अभी तक कुल 163987.5 एमटी धान की खरीद की गई, जबकि करीब 1400 क्विंटल सरकारी खरीद हुई।
विज्ञापन

आवक कम होने के चलते मंडी में धान की ढेरियां भी कम नजर आईं। उठान का कार्य तेजी से किया गया। शेड नंबर एक और चार में धान की खरीद चलती रही। इन दोनों शेडों में एक-दो ढेरियां ही दिखाई दीं। शेड नंबर दो पूरी तरह खाली रहा, जबकि शेड नंबर तीन में खरीदे गए धान के उठान का काम जारी रहा।
विज्ञापन


मंडी में कम आवक के कारण खरीद प्रक्रिया पर ज्यादा दबाव नहीं रहा। अधिकारियों और एजेंसियों की ओर से खरीदे गए धान का जल्द उठान करने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि मंडी में किसानों के लिए पर्याप्त जगह बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



• बारिश ने बिगाड़े हालात
सोमवार को हुई भारी बारिश ने खेतों में धान की फसल बिछा दी। कहीं-कहीं खेतों में फसल में पानी भरा है। किसानों का कहना है कि अभी चार से पांच दिन धान की कटाई कराना मुश्किल है। खेत सूखने के बाद ही कटाई का कार्य हो पाएगा। दूसरा धान की बाली में अभी नमी ज्यादा होगी, जिसे बेचने में परेशानी हो सकती है। इसलिए किसान धान की बाली सूखने के बाद ही कटाई का कार्य शुरू करा पाएंगे।

इंद्री मंडी में खरीद ठप, दूसरे दिन भी आढ़तियों ने नहीं किया काम
इंद्री। पिछले धान के सीजन की बकाया आढ़त पर आढ़तियों में रोष बढ़ता जा रहा है। बुधवार को भी आढ़तियों ने धान खरीद का कार्य ठप रखा। नारेबाजी कर रोष जताया। प्रधान सुमेर कांबोज, पूर्व प्रधान हरपाल मंढाण, भाजपा नेता रघुबीर बतान, पूर्व प्रधान महेंद्र त्यागी, जयप्रकाश बंसल, मुकेश मंगला ने संयुक्त रूप से बताया कि इंद्री मंडी का लगभग 40 से 50 लाख रुपये सरकार की ओर बकाया है। आढ़ती रघुबीर बतान ने बताया कि डीएफएससी से बात हुई है और उन्होंने बुधवार शाम तक भुगतान खातों में डालने का आश्वासन दिया है। यदि भुगतान नहीं आता है तो बैठक कर अगली रणनीति तय की जाएगी। बालकृष्ण लांबा, बलविंद्र अरोड़ा, रामपाल चहल, अंकुश, विनोद, राजेंद्र सहित अन्य आढ़ती मौजूद रहे।

विधायक कबीरपंथी ने जांची धान में नमी की मात्रा
निसिंग। अनाज मंडी में बुधवार को विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने पीआर धान की खरीद मार्केट कमेटी चेयरमैन रोहित राणा व मंडल अध्यक्ष मनसा सिंह उर्फ जोनी राणा के नेतृत्व में शुरू करवाई। तीनों खरीद एजेंसियों के निरीक्षकों को साथ लेकर अनाज मंडी में धान की फसल में नमी की मात्रा जांच की। करीब दो ढेरियों की खरीद की गई। संवाद



ब्याना मंडी में पहले दिन 100 क्विंटल पीआर धान की खरीद
इंद्री। ब्याना अनाज मंडी में बुधवार को मार्केट कमेटी चेयरमैन महेंद्र सिंह पंजोखरा ने खरीद कार्य का शुभारंभ कराया। पहले दिन 100 क्विंटल पीआर धान की खरीद हुई। यह खरीद डीएफएससी एजेंसी द्वारा 2461 रुपये प्रति क्विंटल (ग्रेड-ए) के एमएसपी पर की गई। मंडी सचिव अमित कुमार, डीएफएससी इंस्पेक्टर अजय मलिक, ब्याना मंडी प्रधान ऋषि पाल, आढ़ती ओम प्रकाश सैनी आदि मौजूद रहे।

निसिंग निसिंग अनाज मंडी में पीआर किस्म के धान की खरीद शुरू करवाते विधायक भगवानदास कबीर पंथी। सू

निसिंग निसिंग अनाज मंडी में पीआर किस्म के धान की खरीद शुरू करवाते विधायक भगवानदास कबीर पंथी। सू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed