फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Lord Vaman was born to end the arrogance of King Bali: Kalyan

भगवान वामन ने राजा बलि का अंहकार खत्म करने के लिए जन्म लिया : कल्याण

Wed, 03 Sep 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 03 Sep 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Lord Vaman was born to end the arrogance of King Bali: Kalyan
शहर में भगवान वामन द्वादशी मेले में पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण माथा टेकते हुए। सूच
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। उत्तर भारत के प्रसिद्ध भगवान वामन द्वादशी मेले की प्रथम संध्या का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण पहुंचे। उन्होंने माथा टेककर भगवान वामन का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल नन्यौला ने किया। इस मौके पर सनातन धर्म सभा के पदाधिकारियों ने मुख्यातिथि विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण, पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल, भाजपा जिला अध्यक्ष मनदीप राणा, पंजाबी गायक कुलविंद्र सिंह बिल्ला व रविंद्र शर्मा को स्मृति चिह्न व शाल भेंट कर उनका अभिनंदन भी किया।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भगवान वामन ने राजा बलि का अंहकार खत्म करने के लिए जन्म लिया था। यह मेला पिछले 135 वर्षों से मनाने का काम किया जा रहा है और इसका इतिहास 300 साल पुराना है। उन्होंने कहा कि हमारा धर्म सनातन है और सनातन धर्म था, है और सदा रहेगा। उन्होंने कहा कि हमें संकल्प लेना है कि जीवन में अच्छे कार्य करते हुए आगे बढ़ना है और दूसरों की सहायता करनी है।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल ने कहा कि जब भी पृथ्वी पर पाप और अभिमान बढ़ता है तो उसको समाप्त करने के लिए व धर्म की स्थापना करने के लिए भगवान अवतार लेते हैं और भगवान वामन ने बौने के रूप में अवतार लेकर राजा बलि का अहंकार तोड़ा था। इस मौके पर पंजाबी गायक कुलविंद्र बिल्ला ने पंजाबी गीतों की प्रस्तुतियों से सभी को आनंदित किया। उन्होंने इस मौके पर मित्रों मरू-मरू क्यूं करना, मेरा काले रंग दा यार व अन्य प्रस्तुतियां दी, जिसकी सभी लोगों ने तालियां बजाकर सराहना की। इस अवसर पर एसडीएम दर्शन कुमार, श्री सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष एवं मेला संयोजक नरेश अग्रवाल व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में भगवान वामन द्वादशी मेले में पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण माथा टेकते हुए। सूच

शहर में भगवान वामन द्वादशी मेले में पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण माथा टेकते हुए। सूच

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed