फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   loot from a combine driver in Karnal, payment was to be made at a spare parts shop

Karnal: कंबाइन चालक से लूटे 1.20 लाख रुपये, स्पेयर पार्ट की दुकान पर देनी थी पेमेंट

Thu, 05 Dec 2024 05:42 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 05 Dec 2024 05:42 PM IST
विज्ञापन
loot from a combine driver in Karnal, payment was to be made at a spare parts shop
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला

करनाल जीटी रोड पर तरावड़ी के समीप दिन दहाड़े एक कंबाइन चालक से बाइक सवार 1.20 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। पीड़ित फसल कटाई के रुपये ले रहा था। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस जांच शुरु कर दी है। जींद के गांव पेगा निवासी कंबाइन चालक ने बताया कि वह कंबाइन चलाता है। किसानों की फसल काटकर वह महीने बाद पेमेंट लेने के लिए दोबारा किसानों के पास जाता है।

विज्ञापन


वीरवार की सुबह वह फसल कटाई की पेमेंट लेने के लिए पूजम गांव में गया था। वहां से पेमेंट लेकर वह तरावड़ी में गया। वहां उसने स्पेयर पार्ट की दुकान पर पेमेंट देनी थी। वह बाइक पर सवार होकर सर्विस लाइन पर चल रहा था। जब वह गांव तखाना के समीप पहुंचा तो रास्ते में बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोका और उसे बाइक से नीचे गिरा दिया। उसके कुर्ते में 1.20 लाख रुपये थे। आरोपी उसके कुर्ते की जेब फाड़कर रुपये लूट कर फरार हो गए।
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार 
एक व्यक्ति से 1.20 लाख रुपये लूटने की सूचना मिली थी। इस मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। -नसीब सिंह, थाना प्रभारी तरावड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed