फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   looking for from five days for son, dead body was found in malls

पांच दिन से ढूंढ रहे थे लाडले को, मॉल में सड़ा शव मिला

Sun, 20 Oct 2013 11:49 PM IST
कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र Updated Sun, 20 Oct 2013 11:49 PM IST
विज्ञापन
looking for from five days for son, dead body was found in malls
कुरुक्षेत्र में पांच दिन से घर से लापता गांव रतगल निवासी बग्गा सिंह (17) का शव रविवार देर शाम को सेक्टर-10 स्थित एक निर्माणाधीन मॉल में पड़ा मिला। गली सड़ी हालत में मिले इस शव की पहचान परिजनों ने मृतक के कपड़ों से की। परिजनों ने बग्गा के दोस्तों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पैसों के लेनदेन को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया है। जिस मॉल में शव मिला है वह हरियाणा वित्त आयोग के सदस्य एवं नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन सुभाष सुधा का है और काफी दिन से बंद पड़ा है। इस मॉल में सुनसान होने के कारण आए दिन कुछ युवक नशा करते हुए पाए जाते हैं।
विज्ञापन


बग्गा के छोटे भाई रघुबीर सिंह ने बताया कि वह पांच दिनों से घर से लापता था। उन्होंने बताया कि बग्गा बुधवार शाम करीब 6:30 बजे घर से टहलने के लिए निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। इस दौरान परिजन उसकी तलाश करते रहे। रघुबीर सिंह के अनुसार बग्गा ने एक-दो युवकों से कुछ पैसे लेने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आशंका जताई की कि जिन युवकों ने उसके भाई के पैसे देने थे उन्हीं ने उसकी हत्या कर शव को यहां छुपाया है। बग्गा के लापता होने के बाद परिजनों ने उन युवकों से बात करनी चाही परंतु एक युवक कई दिनों से दिखाई नहीं दे रहा और दूसरा युवक उनका फोन नहीं उठाता।

मौके पर पहुंचे सिटी थाना प्रभारी मलकीत सिंह ने कहा कि संभावना जताई जा रही है कि युवक रात के अंधेरे में छत से गिर गया होगा। उन्होंने यह भी बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का सही खुलासा हो सकेगा।


उन्होंने शव की जांच करवाने के लिए फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को मौके पर बुलाया और जायजा लेने के बाद शव को सरकारी अस्पताल में रखवा दिया है। इसे पोस्टमार्टम के लिए सोमवार को रोहतक पीजीआई भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed