{"_id":"69f4fc1f790b18dec90ae1b7","slug":"lok-adalat-from-august-21-to-23-karnal-news-c-18-knl1018-897195-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: लोक अदालत 21 से 23 अगस्त तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: लोक अदालत 21 से 23 अगस्त तक
Sat, 02 May 2026 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 02 May 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
करनाल। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मीनाक्षी यादव ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार अदालतों में लंबित मुकदमों के सौहार्दपूर्ण निपटान को सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से समाधान समारोह 2026 शुरू किया गया है। अभियान के तहत 21 से 23 अगस्त तक विशेष लोक अदालतें लगाई जाएंगी। इस दौरान पारंपरिक न्यायिक प्रक्रिया के स्थान पर संवाद, सहमति और मध्यस्ता के जरिए विवाद सुलझाए जाएगें। अधिक जानकारी के लिए जिला एडीआर सेंटर में व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर सकते हैं। हेल्पलाइन नं. 0184.2266138 व नालसा हेल्पलाइन नं. 15100 पर भी संपर्क कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
