फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Life will be successful if you imbibe the character of Shri Ram: Pathik

श्रीराम के चरित्र को आत्मसात करने से जीवन होगा सफल : पथिक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 06:03 AM IST
विज्ञापन
Life will be successful if you imbibe the character of Shri Ram: Pathik
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। रामनगर में गुरुदेव भगवान धाम पर चल रही संगीतमय श्रीराम कथा में मंगलवार को कथाव्यास प्रेम सागर पथिक ने चित्रकूट धाम से लेकर श्रीराम के राज्याभिषेक तक का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि हर किसी को श्रीराम के मर्यादित चरित्र से प्रेरणा लेकर अपने जीवन को आगे बढ़ाना चाहिए, तभी जीवन सफल हो सके। कथा व्यास प्रेम सागर पथिक ने खर-दूषण वध, सीता हरण, शबरी प्रसंग, राम-सुग्रीव मित्रता, लंका दहन और रावण वध का मनोहारी वर्णन किया। विभिन्न प्रकार के भजन भी गाए, जिन पर श्रद्धालु झूमते दिखे। भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु जय श्री राम, जय सीता राम के जयकारे लगाते रहे। कथा व्यास ने कहा कि हम सभी जीवन की जटिलताओं में उलझे हुए हैं, लेकिन जो श्रीराम की कथा सुनता है, उसे आत्मसात करता है, वह शीघ्र ही दुनियावी उलझाव से बाहर निकल जाता है।

उन्होंने बताया कि कथा का समापन बुधवार को होगा। इस मौके पर सुबह को हवन किया जाएगा। फिर भंडारा किया जाएगा। कथा को सफल बनाने में कुल भूषण अरोरा, ओम प्रकाश भाटिया, उषा भाटिया, उषा नागपाल, राधा रानी, रिया, दिया, मुस्कान रेणु अरोरा सरिता, नीरू का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed