{"_id":"3eec36549a5ab2d4bc0e6c88fe6f5a65","slug":"life-term-for-killing-husbands-and-partners","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या में पति व साथियों को उम्रकैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या में पति व साथियों को उम्रकैद
करनाल
Updated Thu, 21 Nov 2013 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल में करीब सवा तीन साल वर्ष पूर्व अपने दो साथियों के साथ मिकर अपनी पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति व उसके साथियों को अतिरिक्त सेशन जज की कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा व पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
जून 2010 में कुरुक्षेत्र के घराड़सी गांव की रहने वाली नीलम के पति सुनील ने अपने साथी वेदप्रकाश व संतरो देवी के साथ मिलकर नीलम की हत्या कर दी थी। उस मामले की सुनवाई करते हुए अतिरिक्त सेशन जज की कोर्ट ने सभी आरोपियों को दोषी करार दिया था।
बुखार से किशोरी की पीजीआई में मौत
करनाल में संदिग्ध बुखार से पीड़ित किशोरी की पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई। इस मामले में करनाल पुलिस ने मौत के कारणों का सही पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। समाना बाहू की रहने वाली 20 वर्षीय ज्योति ने संदिग्ध बुखार के चलते बुधवार देर रात पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
ज्योति के मामा ओमप्रकाश ने बताया कि करीब पांच दिन पूर्व ज्योति को बुखार हुआ था। उसे उपचार के लिए कुरुक्षेत्र के अस्पताल में दाखिल कराया गया लेकिन बुधवार को ज्योति की हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया था।
हादसे में बाइक सवार की जान गई
करनाल में हाईवे स्थित हवेली के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
राजीवपुरम की गली संख्या तीन का रहने वाला 25 वर्षीय अनिल कुमार होटल पर चॉकलेट की सप्लाई करता था। बुधवार को हाईवे स्थित होटल से सप्लाई देने के बाद अनिल बाइक से शहर लौट रहा था। पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे उपचार के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ट्रक की चपेट में आई ऑटो सवार छात्रा, मौत
करनाल में बलड़ी बाईपास के पास ट्रक व आटो की भिड़ंत में ऑटो सवार छात्रा की मौत हो गई। इस मामले में सदर थाना पुलिस ने छात्रा के पिता की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
शामगढ़ में रहने वाली चौथी कक्षा की छात्रा दस वर्षीय आंचल अपने पिता बलबीर सिंह के साथ ऑटो से करनाल आ रही थी। बलड़ी बाईपास को क्रॉस करते हुए ट्रक की ऑटो से भिड़ंत हो गई। ट्रक से भिड़ंत के बाद ऑटो पलट गया और आंचल ऑटो के नीचे दब गई।
आंचल ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। जांच अधिकारी चरण सिंह ने बताया कि हाईवे को क्रॉस करते समय ट्रक की टक्कर से ऑटो पलट गया और आंचल ऑटो के नीचे दब गई।
नहर की पटरी से मिले शव की शिनाख्त
असंध में सफीदों मार्ग स्थित नहर की पटरी से मिले शव की शिनाख्त बुधवार को हो गई है। मृतक की पहचान राजगढ़ जिला जींद निवासी मोहनलाल के रूप में हुई है।
मृतक की पत्नी ने हत्या का आरोप लगाया है। मृतक की पत्नी की शिकायत पर असंध पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। असंध पुलिस के अनुसार 35 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर की पटरी पर पड़ा मिला था। मृतक की पत्नी कविता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनका पति घर से असंध स्थित एक शराब के ठेके पर काम की तलाश में आया था।
इसी ठेके पर उसने कुछ समय पहले भी कारिंदे के रूप में काम किया था। दो दिन पहले पति घर से काम के लिए आया था। इसके बाद पति के साथ कोई संपर्क नहीं हो पाया। गत दिवस उसे मौत की ही सूचना मिली। उनकी हत्या की गई है।
इंद्री रोड पर मिला युवक का शव
सदर थाना पुलिस ने इंद्री रोड से अज्ञात युवक का शव बरामद किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद उसे पहचान के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस मृतक के परिजनों की तलाश में जुटी है।
इंद्री रोड पर बलड़ी बाईपास के समीप बुधवार रात सदर थाना पुलिस ने 25 वर्षीय युवक का शव बरामद किया। जांच अधिकारी एएसआई प्रेमचंद ने बताया कि रात करीब ढाई बजे हादसा होने की सूचना मिली थी। मौके पर देखा तो सड़क के बीच में युवक पड़ा था। हादसे की स्थिति देखकर प्रतीत होता है कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है।
जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक की बाई बाजू पर दिनेश कुमार गुदा है। मृतक का कद पांच फूट छह इंच, रंग सांवला, नीले रंग की जींस पैंट, काले रंग की बनियान व कमीज पहनी हुई है। हरे रंग की टीशर्ट पहने हुए है।