फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Life imprisonment for murdering girlfriend

प्रेमिका की हत्या करने वाले को उम्रकैद

Fri, 15 Nov 2013 10:20 PM IST
करनाल
करनाल Updated Fri, 15 Nov 2013 10:20 PM IST
विज्ञापन
Life imprisonment for murdering girlfriend
करनाल में करीब डेढ़ साल पूर्व प्रेमिका की चाकुओं से गोदकर हत्या करने के आरोपी को अदालत ने उम्रकैद और पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


जुर्माना अदा नहीं करने की सूरत में दोषी को तीन महीने की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। गांव रंबा निवासी रामपाल ने 17 जून 2012 को अपनी प्रेमिका की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी। रामपाल ने महिला का शव गांव रांवर के निकट आवर्धन नहर की पश्चिमी पटरी के समीप फेंक दिया था।

क्षेत्र में महिला का शव पड़ा होने की सूचना क्षेत्र के किसान दादूपुर रांगडान डेरा रांवर निवासी ने पुलिस को दी थी। शिकायत पर थाना मधुबन पुलिस ने मामला दर्ज किया था। थाना मधुबन पुलिस मामले को पूरी तरह खंगालती, इससे पूर्व ही रामपाल ने अपने गांव रंबा के क्षेत्र थाना सदर में आत्मसमर्पण कर दिया था।
विज्ञापन


पुलिस ने रामपाल को कोर्ट में पेश कर दिया था। आरोपी से उसकी बाइक, चाकू और परना बरामद किया गया था। मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने मामले की सुनवाई की। अदालत में महिला के परिवार के पक्ष की ओर से एडवोकेट कैलाश बजाज और एडवोकेट मोहित चौधरी ने खूब दलीलें दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों वकीलों ने बताया कि रामपाल अपनी प्रेमिका को शहर के एक निजी अस्पताल से बहला फुसलाकर बाइक पर अपने साथ ले गया था और रांवर क्षेत्र में जाकर उसकी हत्या कर दी थी। रामपाल के ससुराल के लोग भी प्रेमिका से रामपाल की कमाई खाने के आरोप लगाकर उलझ चुके थे।

उन लोगों पर महिला के घर में घुसकर मारपीट करने और चोरी करने के आरोप में तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। अदालत ने पूरे मामले की दोनों पक्षों की सुनवाई की। सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने आरोपी को सजा सुनाई है।

चरस तस्कर को दो साल की कैद
करनाल कोर्ट ने चरस तस्कर को दो साल की कैद व पांच हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। आरोपी को पुलिस ने 30 मार्च 2011 को दून वैली कॉलेज से 120 ग्राम चरस सहित दबोचा था।

आरोपी का मामला कोर्ट में विचाराधीन था। इसी कड़ी में कोर्ट ने आरोपी को दो साल व जुर्माने की सजा सुनाई है।

संदिग्ध परिस्थतियों में नहर में कूदा छात्र  
इंद्री के गांव शाहपुर के समीप से गुजर रही आवर्धन नहर में एक छात्र डूब गया। छात्र मानसिक तनाव में था। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्र की खोजबीन शुरू कर दी है। गांव शाहपुर निवासी मनोज कुमार एक शिक्षण संस्थान में पढ़ाई कर रहा था। किसी बात को लेकर परिजनों से विवाद हो गया। इससे वह मानसिक तनाव में आ गया। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया मनोज ने नहर में छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने मनोज को खोजने का प्रयास किया, परंतु उसका कोई अता-पता नहीं चला।

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने युवक को निकालने का असफल प्रयास किया। गांव के लोग आवर्धन नहर के पुलों पर पहरा लगाकर बैठ गए हैं। इस घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।


पुलिस के हत्थे चढ़ा पशु तस्कर
करनाल पुलिस ने पुश तस्करी के आरोपी को काबू किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक तस्कर इंद्री जीटी रोड के पास से पशुओं को एक वाहन में यूपी लेकर जा रहा है।

इसके आधार पर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी सादिक वासी गंगोह को काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे से पुलिस को पांच पशु बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed