{"_id":"69dfe461106aca3b9a0c51f7","slug":"less-resources-more-problems-in-pundraks-volleyball-nursery-karnal-news-c-18-knl1018-886701-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पुंडरक की वॉलीबॉल नर्सरी में साधन कम, समस्याएं अधिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पुंडरक की वॉलीबॉल नर्सरी में साधन कम, समस्याएं अधिक
Thu, 16 Apr 2026 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 16 Apr 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
.टूटा हुआ खेल नर्सरी को आने को रास्ता। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिले को मिली 70 खेल नर्सरियों में इस बार वॉलीबॉल की खेल नर्सरी ज्यादा हैं। ग्राम पंचायत पुंडरक को भी वॉलीबॉल की नर्सरी मिली है। सुविधाएं नहीं होने से खिलाड़ियों को परेशानी हो रही है। नर्सरी में मैदान तो है पर रोशनी का प्रबंध नहीं है। ऐसे में खिलाड़ी सुबह व देर रात तक अभ्यास नहीं कर पा रहे। पीने के पानी की व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं है।
पूरे मैदान में एक हैंडपंप है। इसी से मैदान की तराई और पीने के पानी की व्यवस्था होती है। नर्सरी में करीब 40 खिलाड़ी रोजाना अभ्यास करने के लिए आ रहे हैं। गांव के अन्य युवा भी इनके साथ अभ्यास करने के लिए आते हैं। कोच रघु ने बताया कि वह राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रह चुके हैं। खेल में ही डिप्लोमा कर रखा है।
उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए नैट व बाॅल उन्होंने खुद खरीदा है। लाइट की व्यवस्था के लिए ग्राम पंचायत को लिखित में शिकायत की है।
शाम को होती दिक्कत
खिलाड़ी हिमांक ने बताया कि मैदान में लाइट तो लगी है लेकिन जलती नहीं है। शाम को देर तक अभ्यास नहीं कर पाते है और न ही सुबह के समय आ पाते हैं।
घास की करें कटाई
खिलाड़ी विपिन ने बताया कि मैदान में बड़ी-बड़ी घास उगी हुई है। पिछले महीने घास कटवाई थी। मैदान में घास की नियमित रूप से कटाई की जानी चाहिए।
खिलाड़ी संयन ने बताया कि पूरे मैदान में पीने के पानी के लिए केवल एक हैंडपंप है। मैदान में एक ट्यूबवेल लगा है लेकिन यह काफी समय से खराब पड़ा है।
खिलाड़ी रोहन ने बताया कि नर्सरी को आने वाली सड़क को दोबारा बनाया जा रहा है। अभी यह सड़क उखड़ी पड़ी है। इसका निर्माण जल्द किया जाना चाहिए।