फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Lawyers put work suspended

वकीलों ने रखा वर्क सस्पेंड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Lawyers put work suspended
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

असंध। वरिष्ठ अधिवक्ता आरपीएस भाटिया की बुलेट बाइक इंपाउंड करने के मामले में वकीलों ने दूसरे दिन बुधवार को भी वर्क सस्पेंड रखा। न्यायिक परिसर के समीप वकील धरने पर डटे रहे। धरने पर आगामी फैसले के लिए तीन अधिवक्ताओं की कमेटी बनाई गई, जिसमें एडवोकेट कुलदीप राणा, बलविंद्र गाहल्याण और राणा श्रीओम शामिल हैं। वहीं असंध बार एसोसिएशन के प्रधान चंद्रपाल राणा और सचिव उत्तम टूर्ण साथ रहेंगे। कमेटी ने फैसला लिया कि यदि एएसपी गौरव राजपुरोहित धरना स्थल पर आकर माफी मांगेंगे तो ही वे धरना समाप्त करेंगे।
कमेटी में शामिल एडवोकेट कुलदीप राणा ने बताया कि असंध के एएसपी गौरव राजपुरोहित ने सोमवार को बिना किसी कारण बार के सीनियर एडवोकेट आरपीएस भाटिया की बुलेट को कब्जे में लेकर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान कर दिया। हालांकि बुलेट पार्किंग में खड़ी थी। उनका आरोप है कि एएसपी ने बाइक का प्रयोग मीनाक्षी अस्पताल गोलीकांड में होना भी बताया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी बलजीत सिंह मामले को निपटाने के लिए धरने पर आकर वकीलों से बात कर रहे हैं। वकील एएसपी से धरने पर आकर माफी मांगने की बात पर अड़े हैं। एडवोकेट कुलदीप राणा ने कहा कि पूरे हरियाणा में वर्क सस्पेंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहेगा। इस दौरान नरेंद्र शर्मा, सुनील टूर्ण, नरेंद्र गोलन, सोहन लाल सिंघल, प्रदीप सिंगरोहा, सुखबीर मान, अनिल गोलन, पुनीत अरोड़ा, उत्तम टूर्ण, गुरमीत सिंह, गुरपाल सिंह भट्टी, बलविंद्र गाहल्याण, जितेंद्र राणा, सोमपाल तोमर, गुरविंद्र सिंह सहित अन्य वकील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed