फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Law and order situation in Haryana is in shambles: Deepender Hooda

हरियाणा में कानून व्यवस्था चौपट : दीपेंद्र हुड्डा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 03:15 AM IST
विज्ञापन
Law and order situation in Haryana is in shambles: Deepender Hooda
बोले- प्रशासन में बैठे अधिकारी मुख्यमंत्री को मुख्यमंत्री नहीं मान रहे
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा रविवार को करनाल पहुंचे। यहां उन्होंने शहीद मदन लाल ढींगरा के बलिदान दिवस पर उन्हें उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश की सरकार पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कानून व्यवस्था चौपट है। प्रशासन में बैठे अधिकारी मुख्यमंत्री को मुख्यमंत्री नहीं मान रहे क्योंकि, उनको पता है कि लगाम कहीं और है।
उन्होंने कहा कि इसी साल फरवरी में सात राज्यों के डीजीपी की बैठक में हरियाणा एसटीएफ ने खुलासा किया था कि राज्य में 80 से अधिक संगठित आपराधिक गिरोह सक्रिय हैं, जिनमें कई के विदेशी संपर्कों की बात सामने आई है। हरियाणा में फल-फूल रहे गिरोह कान्ट्रैक्ट किलिंग, ड्रग्स तस्करी, अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त, अपहरण, फिरौती, जबरन वसूली, जेलों से संगठित अपराध करने और ऑनलाइन अपराध जैसी खतरनाक गतिविधियों को बेरोकटोक अंजाम दे रहे हैं। कई गिरोह के सरगना जेलों से गैंग ऑपरेट कर रहे हैं, इससे स्पष्ट है कि इनको सत्ता में बैठे लोगों का संरक्षण हासिल है। यह चिंताजनक स्थिति न केवल प्रदेश की ध्वस्त कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती है बल्कि आंतरिक राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा है।
विज्ञापन

शहीद मदनलाल ढींगड़ा को किया नमन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। कांग्रेस के सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि शहीद मदनलाल ढींगड़ा 20वीं सदी के पहले शहीद थे। उनकी शहादत से प्रेरणा लेकर असंख्य क्रांतिकारियों ने स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लिया और अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिलाकर रख दी। उन्होंने लंदन में लॉर्ड कर्जन वैली को गोली मारी और 17 अगस्त 1909 को फांसी दी गई। युवाओं को उनकी शहादत से प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस जिला अध्यक्ष पराग गाबा ने शहीद मदन लाल ढींगड़ा को नमन करते हुए घोषणा की कि शहीद मदनलाल ढींगड़ा के शहादत दिवस पर हर वर्ष एक प्रदेश स्तरीय अवार्ड दिया जाएगा। इसका मकसद युवाओं को समाजसेवा और देश सेवा के लिए प्रेरित करना है। पुरस्कार के लिए चयनित युवाओं की आयु सीमा 18 से 35 वर्ष तक होगी।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री भीम सेन मेहता, राकेश कंबोज, सुरेंद्र नरवाल (पूर्व जिला अध्यक्ष), जिला पार्षद सदस्य सचिन बुडानपुर, जिला पार्षद सदस्य अमित ब्राणा, निगम पार्षद पप्पू लाठर, युवा कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष रजत लाठर, युवा कांग्रेस शहरी अध्यक्ष सुमित, मनोज वधवा, पंकज गाबा, गुरविंदर कौर, कृष्ण शर्मा बस्ताड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed