{"_id":"62e98eea880ad8152d4c22fe","slug":"last-chance-extended-date-of-admission-from-ninth-to-12th-karnal-news-knl1166651110","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम मौका, नौवीं से 12वीं तक में दाखिले की बढ़ी तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम मौका, नौवीं से 12वीं तक में दाखिले की बढ़ी तिथि
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। कक्षा नौवीं से 12वीं तक दाखिला लेने से जो विद्यार्थी वंचित रह गए हैं, उन्हें शिक्षा निदेशालय ने एक और मौका दिया है। इनके लिए एक बार फिर प्रक्रिया को शुरू किया गया है। ऐसे विद्यार्थी अब 15 अगस्त तक दाखिला ले सकते हैं।
निदेशालय ने इस संदर्भ में शिक्षा अधिकारियों को पत्र भी जारी कर दिया है। जिसमें कहा गया है कि किन्हीं कारणों से अगर नौवीं से 12वीं कक्षा तक का कोई विद्यार्थी स्कूल में दाखिला नहीं ले सका तो उसको दाखिले से वंचित न रखा जाए। पत्र के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने भी स्कूलों को दाखिला देने के आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं, राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को उपरोक्त के संदर्भ में सीबीएसई द्वारा जारी दिशा निर्देशों अनुसार ही कार्य करने को कहा गया है। पहले दाखिले की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक थी।
ड्रॉप आउट बच्चे मिले तो स्कूल मुखिया होंगे जिम्मेदार
जारी निर्देशों में कहा गया है कि गांव व वार्ड में ड्रॉप आउट बच्चों के होने पर स्कूल मुखिया जिम्मेदार होंगे। साथ ही वो विभागीय अनुशासनात्मक कार्यवाही के पात्र भी होंगे। दूसरी ओर निदेशालय ने 10वीं व 12वीं कक्षा में फेल विद्यार्थियों को मॉडल स्कूल में दाखिला न देने संबंधित पत्र भी जारी किया था, हालांकि ये विद्यार्थी हरियाणा बोर्ड के अन्य स्कूलों में दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन
नौवीं से 12वीं कक्षा में दाखिले से वंचित विद्यार्थी 15 अगस्त तक दाखिला ले सकते हैं। स्कूलों को हिदायत है कि किसी भी कक्षा में फेल विद्यार्थी को दाखिले से वंचित न रखा जाए। इससे ड्रॉप आउट बच्चों की संख्या बढ़ने की आशंका रहती है। इससे पहले भी शिक्षा निदेशालय की ओर से विद्यार्थियों को दाखिले से मना न करने से संबंधी निर्देश जारी हुए थे। उस दौरान दाखिले से मना करने संबंधी शिकायतें निदेशालय तक पहुंची थी।
- राजपाल चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी