{"_id":"6815bfa47fc8e37d270d5118","slug":"lalita-ramdas-wrote-letter-to-himanshi-narwal-said-courage-with-which-raised-voice-against-hatred-inspiring-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal: हिमांशी नरवाल के शांति के बयान की चर्चा, पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल रामदास की बेटी ललिता ने लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal: हिमांशी नरवाल के शांति के बयान की चर्चा, पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल रामदास की बेटी ललिता ने लिखा पत्र
Sat, 03 May 2025 12:33 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 03 May 2025 12:33 PM IST
सार
ललिता रामदास ने हिमांशी को पत्र लिखकर उनकी प्रशंसा की। ललिता ने अपने पत्र में लिखा कि मुझे आप पर बहुत गर्व है। आपकी असाधारण ताकत, धैर्य और दृढ़ विश्वास, जब आप मुसलमानों और कश्मीरियों को निशाना बनाने और नफरत के खिलाफ बोलती हैं, वाकई उल्लेखनीय है।
विज्ञापन
पहलगाम में सैनिक लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी नरवाल
- फोटो : एएनआई वीडियो ग्रैब
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में मारे गए करनाल निवासी नौसेना लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी नरवाल के शांति और एकता के बयान ने देशभर में चर्चा बटोरी है। उनके इस बयान की सराहना करते हुए देश के पहले नौसेना प्रमुख एडमिरल रामदास कटारी की बेटी ललिता ने हिमांशी को एक भावुक पत्र लिखा है।
विज्ञापन
1 मई को विनय नरवाल के 27वें जन्मदिन पर करनाल में कई सामाजिक संगठनों द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर के दौरान हिमांशी ने कहा था कि हम नहीं चाहते कि लोग मुसलमानों या कश्मीरियों के खिलाफ जाएं। हम केवल शांति चाहते हैं। निश्चित रूप से हम न्याय चाहते हैं। जिन्होंने गलत किया, उन्हें सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
इस बयान को एक न्यूज़ चैनल पर देखने के बाद ललिता रामदास ने हिमांशी को पत्र लिखकर उनकी प्रशंसा की। ललिता ने अपने पत्र में लिखा कि मुझे आप पर बहुत गर्व है। आपकी असाधारण ताकत, धैर्य और दृढ़ विश्वास, जब आप मुसलमानों और कश्मीरियों को निशाना बनाने और नफरत के खिलाफ बोलती हैं, वाकई उल्लेखनीय है। आप एक आदर्श फौजी पत्नी हैं, जो सेवा की भावना, संविधान और हमारे धर्मनिरपेक्ष मूल्यों के प्रति सच्ची हैं।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि आप स्पष्ट रूप से एक ऐसी महिला हैं, जो अपने मन की बात जानती हैं। विनय जैसे नौसेना के जवान के लिए आपसे अधिक साहसी साथी कोई नहीं हो सकता था। आपके शांति और करुणा के संदेश ने इस देश के हर विचारशील नागरिक की भावनाओं को आवाज दी है। हमें आपके प्रेम और एकता के संदेश को दूर-दूर तक फैलाना चाहिए।