फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Lakhs of rupees were cheated in the name of getting Canadian visa

Karnal News: कनाडा का वीजा लगवाने के नाम पर लाखों ठगे

Sat, 29 Jun 2024 06:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 29 Jun 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
Lakhs of rupees were cheated in the name of getting Canadian visa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। कनाडा का वीजा लगवाने के नाम पर एक व्यक्ति से छह लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दयानंद कॉलोनी मॉडल टाउन करनाल निवासी जोगिंद्र सिंह ने शिकायत में बताया कि उसका छोटा भाई कुलदीप सिंह गुरुग्राम में सीनियर इंजीनियर है। उसके कनाडा के वीजा के लिए उसने येलो लीफ कंपनी मोहाली पंजाब के कार्यालय में फोन पर बातचीत की थी। उन्होंने उसे कहा कि वे कनाडा का वीजा ज्यादा से ज्यादा से नौ महीने के अंदर करवा देंगे वहीं वीजा न लगने की सूरत में रुपए वापस करने की बात भी हुई थी।
विज्ञापन

इस पर उसने छह लाख रुपये 18 जून 2022 को कंपनी के खाते में जमा करवा दिए। आरोपी नौ माह बीतने के बाद उसे हर बार अलग-अलग तारीख देते रहे। कभी 15 तो कभी 20 दिन का समय देते। उसके बाद उसने अपने पिता से इस बारे बात की तो वे उनके पास गए। वहां जाकर पता चला कि येलो लीफ के मालिक गुरदास व उसके कर्मचारी राजकरण, गुरलीन, मनजोत, सरगुन व शेखर ने उनके साथ धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed