फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Lack of basic amenities in Saini Colony, people are troubled

Karnal News: सैनी कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं का अभाव, लोग परेशान

Wed, 19 Nov 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 19 Nov 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Lack of basic amenities in Saini Colony, people are troubled
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। मॉडल टाउन के पास वार्ड-11 की सैनी कॉलोनी में समस्याओं का अंबार है। यहां पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव हैं। कॉलोनी में न तो पक्की सड़कें हैं न ही सीवर सिस्टम सही से काम कर रहा है। यहां की गलियों में जलभराव बड़ी समस्या बन चुकी हैं। कॉलोनी निवासियों ने बताया कि कुत्तों से भी काफी परेशानी हो रही है। कई बार शिकायत की लेकिन प्रशासन ने कोई सुनवाई नहीं की। गली-2, 5 और 9 में सबसे ज्यादा कुत्ते हैं, जो लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं।
- खराब सड़कों से जलभराव की समस्या
कॉलोनी निवासी सुभाष सैनी ने कहा कि यहां की प्रमुख समस्याओं में से एक है, खराब सड़कों का होना। बारिश के मौसम में तो गलियों से निकलना और भी मुश्किल हो जाता है क्योंकि यहां गली-गली में पानी भर जाता है।
विज्ञापन

- गंदगी से बढ़ रहा बीमारियों का खतरा

अंजू सैनी ने बताया कि नालियां बंद पड़ी हैं और जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। जलभराव के कारण न केवल सड़कों पर चलना मुश्किल हो जाता है बल्कि यहां मच्छर पैदा होते हैं, जिनसे बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कुत्तों के काटने का लगा रहता है डर

पंडित मोहन लाल ने बताया कि कॉलोनी में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। कुत्तों के डर से बच्चों ने बाहर खेलना बंद कर दिया है। कुछ कुत्ते आक्रामक हो जाते हैं और लोगों को काटने की कोशिश करते हैं।
- गंदगी से सांस लेने में हो रही परेशानी

नीतू सिंह का कहना है कि पिछले दो महीने से यहां के सीवर पूरी तरह से गंदगी से भर चुके हैं और उन्हें साफ करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। ऐसे में दुर्गंध फैल रही है। इससे सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है। इसके लिए कई बार शिकायत की पर कोई सुनवाई नहीं हुई।

- कई बार शिकायत दी नहीं हुई सुनवाई

सुधा वालिया ने बताया कि समस्याओं के समाधान के लिए कई बार पार्षद संजीव मेहता और नगर निगम को शिकायत की, लेकिन हर बार बजट न होने का हवाला दिया गया। यहां के लोगों की मांग है कि कॉलोनी में कार्यक्रम करने के लिए एक सार्वजनिक स्थल होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed