फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Labourer murdered in Karnal over a feud rooted in Bihar; three accused arrested.

Karnal News: बिहार की रंजिश में करनाल में मजदूर की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Labourer murdered in Karnal over a feud rooted in Bihar; three accused arrested.
करनाल। बिहार में करीब एक साल पहले हुए झगड़े की रंजिश करनाल तक पहुंच गई। मजदूरी करने आए 24 वर्षीय दीपक कुमार की स्टोंडी गांव में ईंटों से वार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन पर पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम देने का आरोप है।
विज्ञापन


10 अक्तूबर को गांव स्टोंडी के रकबे में श्मशान घाट के पास युवक का शव मिला था। सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के चेहरे पर चोटों के निशान थे। पुलिस को मौके से खून से सनी ईंटें और टूटा हुआ मोबाइल फोन मिला। मोबाइल के कवर में मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान दीपक कुमार निवासी जिला सुपौल, बिहार के रूप में हुई। दीपक कुछ दिन पहले ही मजदूरी करने करनाल आया था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, करीब एक साल पहले बिहार में दीपक और रमेश के बीच झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश में रमेश ने अपने भतीजे रोहित और भांजे अवधेश के साथ मिलकर दीपक की हत्या की योजना बनाई। डीएसपी मुख्यालय संदीप सिंह ने बताया कि आरोपियों ने दीपक के साथ बैठकर शराब पी। इसके बाद उसे श्मशान घाट के पीछे ट्यूबवेल के पास ले जाकर ईंटों से चेहरे पर वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए मोबाइल तोड़ दिया और शव को खेतों में झाड़ियों में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को मृतक के भाई भूषण कुमार ने करनाल पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी। उसने रोहित, रमेश और अवधेश पर पुरानी रंजिश के चलते दीपक की हत्या करने का आरोप लगाया। शिकायत के आधार पर सदर थाना करनाल में हत्या का केस दर्ज किया गया। सदर थाना प्रभारी निरीक्षक तरसेम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच के बाद तीनों नामजद आरोपियों को करनाल के सेक्टर-32 क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपी बिहार के रहने वाले हैं और आपस में रिश्तेदार हैं। पुलिस उनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। उन्हें मंगलवार को अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed