{"_id":"66d12575eaf6e5ca9d0bbca7","slug":"know-india-rishikul-and-parth-school-first-in-group-singing-karnal-news-c-18-knl1008-463344-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: भारत को जानो ऋषिकुल और समूहगान में पार्थ स्कूल प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: भारत को जानो ऋषिकुल और समूहगान में पार्थ स्कूल प्रथम
विज्ञापन
- भारत विकास परिषद की ओर से हुई प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों ने लिया हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा। भारत विकास परिषद की ओर से विद्यालय स्तर की भारत को जानो व राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बीआरएम कॉलेज के प्रांगण में हुए आयोजन में 12 स्कूलों ने वरिष्ठ और कनिष्ठ वर्ग में हिस्सा लिया। वहीं राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता में 10 स्कूलों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष धीरज भाटिया ने की। मुख्य अतिथि के रूप में पार्षद अमित गुप्ता की पत्नी रितु गुप्ता व अनाज मंडी के प्रधान डॉ. सुखबीर संधू, कृष्ण शर्मा व कपिल गुप्ता पहुंचे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। सचिव आशीष गुप्ता ने परिणामों की घोषणा की।
उन्होंने बताया कि भारत को जानो कनिष्ठ वर्ग में ऋषिकुल स्कूल की टीम प्रथम, द सेंचुरी स्कूल की टीम द्वितीय और यूनिवर्सल अकादमी स्कूल की टीम तृतीय रही। वरिष्ठ वर्ग में द सेंचुरी स्कूल स्कूल की टीम प्रथम, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की टीम द्वितीय और जैन पब्लिक स्कूल की टीम तृतीय रही। समूहगान में पार्थ पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रथम, द सेंचुरी स्कूल द्वितीय व डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल तृतीय स्थान व केडीएम स्कूल चतुर्थ स्थान पर रहा। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष वरुण गुप्ता, प्रकल्प प्रमुख नरेंद्र राणा, मीनू गुप्ता व सुनील धीमान मौजूद रहे।