फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Knife stabbed 12th student as soon as he left school, condition critical

स्कूल से निकलते ही 12वीं के छात्र को मारा चाकू, हालत गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Knife stabbed 12th student as soon as he left school, condition critical
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जीटी रोड पर गांव कुटेल के समीप एक निजी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र पर कुछ युवकों ने चाकू व डंडों से हमला कर दिया। युवकों ने छात्र की टांग पर चाकू से वार कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावरों में कुटेल गांव के 11वीं का छात्र शामिल था। घायल युवक को शहर के प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। मधुबन थाना पुलिस जांच कर रही है।

गांव अमृतकलां निवासी विक्रम ने बताया कि उसका बेटा रोहित जीटी रोड स्थित कुटेल गांव के समीप एक निजी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ता है। सुबह उसका बेटा स्कूल गया था। दोपहर को सूचना मिली कि बेटे को चाकू लगा है और करनाल के निजी अस्पताल में दाखिल है। वह अस्पताल पहुंचा तो पता चला कि किसी बात को लेकर 11वीं के छात्र जो कि कुटेल का ही रहने वाला है उसकी उसके बेटे के साथ कुछ दिन पहले कहासुनी हो गई थी। जिसको लेकर सोमवार दोपहर बाद वह छात्र अपने पांच-छह साथियों के साथ स्कूल के गेट पर पहुंच गया। जैसे ही बेटा स्कूल से बाहर आया युवकों ने हमला कर दिया। उसे मधुबन के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालात ज्यादा खराब होने पर करनाल रेफर कर दिया। इस घटना की एक छात्र ने वीडियो भी बनाई है।
विज्ञापन

गांव कुटेल स्थित एक निजी स्कूल में कुछ युवकों ने एक छात्र पर हमला कर दिया। जिसका उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा है। मामले की जांच जारी है।
- सज्जन कुमार, थाना प्रभारी मधुबन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed