फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Killed after being hit by train

ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Killed after being hit by train
घरौंडा। खूनी पुलिया के नजदीक ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मानसिक परेशानी के चलते युवक ने आत्महत्या की है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

घरौंडा निवासी सागर मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। परिजनों की मानें तो मंगलवार रात किसी ने उसकी बाइक छीन ली थी और उसके साथ मारपीट भी थी, वह करीब साढ़े छह बजे सुबह घर आया था। उसने अपने पिता रामभज से कहा था कि वह बाइक लेने जा रहा है, लेकिन उसकी बाइक किसके पास थी, यह नहीं बताया।
विज्ञापन

मृतक के पिता रामभज ने बताया कि जब वह अपने पोते को स्कूल छोड़ने रेलवे लाइन क्रास कर रहा था तो लोगों की भीड़ डाउन लाइन पर खड़ी थी, उसने घटनास्थल पर जाकर देखा तो सागर मृत अवस्था में पड़ा था। परिजनों के मुताबिक सागर शादीशुदा था। जिसका एक बच्चा भी है। जांच अधिकारी जसबीर सिंह ने बताया कि घरौंडा में डाउन लाइन पर एक युवक ने आत्महत्या कर लिया था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed