फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Khok operator's leg broken for not making tea

Karnal News: चाय न बनाने पर खोखा संचालक की तोड़ी टांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
Khok operator's leg broken for not making tea
घरौंडा। चार युवकों ने शराब के नशे में खोका संचालक की टांग तोड़ दी और देसी कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। कोहंड निवासी विजय ने घरौंडा थाना पुलिस को बताया कि वे दो भाई हैं। उनके पिता का देहांत हो चुका है। उसका छोटा भाई अभिषेक का अलीपुरा रोड कोहंड में चाय का खोका है। पांच फरवरी को अभिषेक अपने खोके पर था। रात करीब साढ़े आठ बजे अमन, दुष्यंत व दीपांशु निवासी कोहंड खोके पर लाठी लेकर पहुंचे और उसके भाई को चाय बनाने को कहा। भाई ने कहा कि उसने अब सारा सामान अंदर रख दिया है। इस बात पर उक्त युवकों ने उसके भाई पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उसके भाई की टांग तोड़ दी। फिलहाल उसका शहर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed